Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

झूमकर बरसे बदरा, रिकॉर्ड तोड़ हुई बारिश

  • शहर में 44 मिमी हुई बारिश

जनवाणी संवाददाता |

मोदीपुरम: इंद्रदेव मेहरबान हुए तो बारिश भी झमाझम हुई। सुबह के समय दिन में ही अंधेरा छा गया। तेज बारिश से सड़कों पर पानी भर गया। 44 मिमी बारिश दर्ज की गई। दो दिन से बारिश रुक-रुककर चल रहा है। मंगलवार को आसमान पर काले बादल छा गए और हाइवे पर वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई। इस बीच वाहन चालकों को भी गाड़ी की लाइट जलाकर निकलना पड़ा। बारिश तेज होने के चलते मौसम खुशनुमा हो गया। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री व रात का न्यूनतम 25.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

जबकि अधिकतम आर्द्रता 90 एवं न्यूनतम आर्द्रता 75 दर्ज की गई। बारिश 44 मिमी दर्ज की गई। शहर का एक्यूआई 45, गािजयाबाद का 89, बागपत का 38, मुजफ्फरनगर का 107, जयभीमनगर का 49, गंगानगर का 46, पल्लवपुरम का 40 दर्ज किया गया। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डा. यूपी शाही का कहना है कि एक-दो दिन आगे भी बारिश के आसार बने हुए हैं। दूसरी बार लगातार बारिश के होने से मौसम बदला है और गर्मी से भी राहत मिली।

गंदे पानी ने रोकी लोगों की राह

मंगलवार की दोपहर हुई झमाझम बारिश महानगर को जलमग्न कर डाला। हर क्षेत्र में पानी ही पानी नजर आया। मलिन बस्तियों से लेकर पॉश कालोनियों तक में जलभराव हुआ। कुछ क्षेत्रों में सरकारी दफ्तरों, थानों में पानी भरने से वहां आने वाले फरियादियों को दिक्कत हुई। नाले नालियों का पानी व गंदगी सड़कों पर बहने से लोगों को उससे बचने के लिए पानी की निकासी का इंतजार करना पड़ा। बारिश रुकने पर एक साथ भीड़ सड़कों पर उतरने से वहां जाम लग गया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img