Sunday, March 15, 2026
- Advertisement -

भाकियू अम्बावता ने नौ सूत्रीय मांग पत्र डीएम को सौंपा

जनवाणी ब्यूरो |

बिजनौर: भारतीय किसान यूनियन अम्बावता के जिलाध्यक्ष विजय सिंह सहरावत ने किसानों की मांगो को लेकर डीएम को ज्ञापन सौपा। ज्ञापन में किसानो के विरूद्ध लाए तीनों अध्यादेशो के खिलाफ कर्ज मुक्ति आदि नौ सूत्रीय मांग पत्र दिया गया। भाकियू अम्बावता ने गुरुवार को किसानों की नौ सूत्रीय मांगो को लेकर डीएम रमाकांत पाण्डेय को ज्ञापन सौंपा।

भाकियू अम्बावता के जिलाध्यक्ष विजय सिंह सहरावत ने बताया कि किसानों की नौ सूत्रीय मांग जिसमें तीनों किसानों विरोधी अध्यादेश वापिस लिया जाए, किसान को कर्ज मुक्ति किया जाए, स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू की जाए, 60 वर्ष से ऊपर के किसान मजदूर को पांच हजार पेंशन दी जाए, किसानों के गन्ने की मिलों में घटतौली रोका जाए, नांगल से चंदक तक नहर की पटरी पक्की की जाए, बिजली विभाग द्वारा किसानों का उत्पीडन बंद हो, गन्ने का रेट बढ़ाया जाए, बिजली के बढे रेट वापस किए जाए आदि मांगो को लेकर ज्ञापन दिया गया है। इस दौरान ज्ञापन देने वालों में शिवकुमार सहरावत, हरवीर सिंह सैनी, राजपाल सैनी, चौधरी सुखवीर सिंह, जावेद अख्तर, नफीस, फुरकान, सत्यपाल राजपूत, नौबहार सिंह, संजीव प्रधान आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...

IAF Agniveer Vayu: खिलाड़ियों के लिए एयरफोर्स भर्ती, जानें आवेदन शुरू होने की तारीख

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय वायु सेना ने अग्निवीर...

Delhi Fire: दिल्ली के नेचर बाजार में भीषण आग, 40 दुकानें जलकर खाक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रविवार सुबह दिल्ली के अंधेरिया...
spot_imgspot_img