जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: बैंक बंद होने के पश्चात एटीएम में कैश व्यवस्था को संचालित करने के लिए अधिकारी द्वारा बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं, लेकिन जब भी कभी एक साथ बैंक कई दिनों के लिए बंद होते हैं। तो सभी दावे हवा-हवाई दिखाई देते हैं। इसी तरह का नजारा अब भी देखने को मिला है। जिसमें कि 3 दिन से बैंक बंद होने के कारण ग्राहकों को पैसों की लिए तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ रहा।
इतना ही नहीं ग्राहक शहर के विभिन्न इलाकों में एटीएम में कैश ढूंढ रहे हैं। जिससे कि वह अपनी समस्या का निवारण कर सके। लेकिन अधिकतर एटीएम खाली पड़े है। वहीं, लीड अधिकारी केनरा बैंक संजय कुमार ने बताया कि सभी एटीएम का निरीक्षण किया जा रहा है। जो भी एटीएम खाली है, उनमें कैश भरवाया जा रहा है। ग्राहक को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।

