जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: आईपीएल के 14वें सीजन के लिए बीसीसीआई ने रविवार को शेड्यूल की घोषणा कर दी। इसके साथ ही यह भी तय हो गया कि आईपीएल 2021 का आयोजन भारत में ही होगा। करीब दो साल बाद देश में आयोजित होने जा रही इंडियन प्रीमियर लीग के लिए अहमदाबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, दिल्ली, मुंबई और कोलकाता का चयन किया गया है।
🚨 BCCI announces schedule for VIVO IPL 2021 🚨
The season will kickstart on 9th April in Chennai and the final will take place on May 30th at the Narendra Modi Stadium, Ahmedabad.
More details here – https://t.co/yKxJujGGcD #VIVOIPL pic.twitter.com/qfaKS6prAJ
— IndianPremierLeague (@IPL) March 7, 2021
आईपीएल के इस सीजन की शुरुआत नौ अप्रैल से चेन्नई में होगी, जहां गत चैंपियन मुंबई इंडियंस का सामना रॉयल चैलेंजर्स की टीम से होगा। जबकि फाइनल मुकाबला 30 मई को अहमदाबाद स्थित दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम (नरेंद्र मोदी स्टेडियम) में होगा। यही नहीं टूर्नामेंट के सभी प्ले ऑफ मुकाबले भी इसी मैदान में खेले जाएंगे।

