Thursday, June 4, 2026
- Advertisement -

मेघालय की खूबसूरत वादियां कर रहीं इंतज़ार, करें एन्जॉय और एक्सप्लोर…

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉट कॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनन्दन है। क्या आप भी घूमना का प्लान बना रहे है। अगर हां, तो भारत में घूमना के लिए बहुत-सी जगह हैं। आप भारत के पूर्वी राज्य में स्थित मेघालय में घूमना का प्लान बना सकते है। मेघालय बेहद खूबसूरत जगह है। यहां पर आपको गुफाएं, झरने, झीलें, ऊंचे पहाड़, घाटियां और प्रकृति के अद्भुत नजारे देखने को मिल जाएंगे। मेघालय में कई ऐसे प्राकृतिक खूबसूरत पर्यटक स्थल हैं, जो आपका मन मोह लेंगे। मेघायल आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है।

26 12

मेघालय के बेस्ट पर्यटन स्थल 

मावलिंगबना

20 8

मेघालय में मावलिंगबना सबसे अच्छी जगह है। बता दें कि यहां पर आप वाटर ट्रैकिंग का मजा ले सकते हैं। इसके साथ ही यहां पर स्थित झरनों और गुआफों को भी आप देख और घूम सकते हैं। यह स्थान पूर्वी खासी हिल्स जिले में है। यह जगह अपने 200 मिलियन साल पुराने जीवाश्मों के लिए फेमस है। इस गांव में आपको सुंदर जंगल भी मौजूद हैं। जिन लोगों को प्रकृति के बाच समय बिताना अच्छा लगता है। यह जगह उनके लिए बेस्ट है।

सोहखमी

21 9

सोहरा पठार की ढलानों पर स्थित सोहखमी एक बेहद ही सुंदर गांव है। ऐडवेंचर का शौक रखने वाले लोग यहां आकर निराश नहीं होंगे। उनके लिए यह जगह एक्सप्लोर करने के लिए एकदम सही है। यह गांव अपने सुंदर-सुंदर रास्तों से होते हुए प्रेस्बिटेरियन चर्च के रास्ते पर लेकर जाता है। बता दें कि अपने ट्रैक के लिए यह गांव पर्यटकों के बीच काफी ज्यादा फेमस है।

वेई सवाडोंग झरना

22 10

मेघालय में कई झरने है जिनकी खूबसूरती में आप खो जाएंगे। बता दें कि यहां पर कम फेमस वेई सवाडोंग अपने खूबसूरत तीन स्तर वाला झरना है। यह राजधानी शिलांग से करीब 60 किलोमीटर दूर है। ट्रैकर्स के लिए यह स्थान अच्छा है। यहां की चढाई थोड़ी थकाने वाली है। लेकिन इस चढ़ाई को पूरा करने के बाद शानदार झरनों का नजारा देखकर आपकी सारी थकान गायब हो जाएगी।

लोलांग पार्क

23 8

मेघालय का छिपा हुआ रत्न यानि की जोवाई से लोलांग पार्क तकरीबन 7 किमी की दूरी पर स्थित है। जिन लोगों को ट्रैकिंग करना पसंद होता है। वह क्रांगशुरी झरने को देखने के लिए इस जगह तक ट्रैकिंग करते हुए आते हैं। हालांकि यह खूबसूरत पार्क लोगों के बीच इतना ज्यादा फेमस नहीं है। इसके अलावा आपको यहां पर कई पवित्र उपवन भी मिलेंगे। इसलिए भीड़भाड़ से दूर इस जगह पर आप कम बजट में भी घूम सकते हैं।
spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Ranveer Singh: FWICE ने रणवीर सिंह के खिलाफ असहयोग आदेश वापस लिया, कानूनी लड़ाई जारी

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Rajasthan News: जैसलमेर में पाकिस्तानी सिम कार्ड पर कड़ा प्रतिबंध, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राजस्थान के जैसलमेर जिला प्रशासन...
spot_imgspot_img