Monday, May 11, 2026
- Advertisement -

बेड फ्राइडे, शहर में अलग-अलग हादसों में चार की मौत

  • कंकरखेड़ा में महिला ने लगायी फांसी, गंगनहर में कूदकर लाइव आत्महत्या

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: शुक्रवार को जनपद में तीन अलग-अलग घटनाओं में चार की मौत हो गयी। मवाना में दो युवक हादसे में मारे गए। कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में एक महिला घर में और रोहटा में एक युवक ने नहर में कूदकर जान दे दी। कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के रोहटा रोड स्थित वर्णिका सिटी कॉलोनी में अनुज शर्मा का परिवार रहता है। शुक्रवार सुबह अनुज शर्मा की पत्नी प्राची शर्मा का शव उनके मकान के अंदर कमरे में फांसी पर लटका हुआ मिला। जब सुबह अनुज शर्मा की आंख खुली तो उसने देखा कि उसकी पत्नी प्राची शर्मा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

उसने इसकी सूचना कंकरखेड़ा थाना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद कंकरखेड़ा कार्यवाहक थाना प्रभारी दारोगा गौरव सिंह और शौभापुर चौकी इंचार्ज हरिमोहन गौतम मौके पर पहुंचे। महिला के शव को उतरवाकर मोर्चरी के लिए भिजवाया और उसके पति और महिला के परिजनों से पूछताछ की। कार्यवाहक थाना प्रभारी दारोगा गौरव सिंह ने बताया कि देर रात प्राची का पति साथी के साथ बाहर चला गया था। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया था। शुक्रवार सुबह प्राची ने मकान के अंदर खुद को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

इसके अलावा रोहटा थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम पूठखास गंगनहर पर भदौड़ा गांव के एक युवक ने लाइव वीडियो कॉल करते-करते गंगनहर में कूदकर आत्महत्या कर ली। युवक के गंगनहर में कूदने के बाद उसकी तलाश की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं लग पाया। शुक्रवार शाम पांच बजे मूल निवासी गांव भदौड़ा व हाल निवासी तेज विहार थाना कंकरखेड़ा मयंक पुत्र अनिल पूठखास गंगनहर के पुल पर पहुंचा। जहां उसने मौसी की बेटी से वीडियो कॉल करके लाइव बात कर रहा था और देखते ही देखते उसने लाइव वीडियो कॉल पर खुद को बताया कि अब मैं आत्महत्या कर रहा हूं।

जिसके बाद लाइव वीडियो कॉल पर पहले उसने पूठखास गंगनहर पुल से मोबाइल नहर में फेंक दिया और फिर खुद भी छलांग लगा दी। इस दौरान युवक को गंगनहर में कूदते हुए कुछ लोगों ने देखा और स्थानीय पुलिस को सूचना दी। मौके पर पुलिस और काफी भीड़ जुट गई। युवक की तलाश की गई, लेकिन कोई पता नहीं लग पाया। बाद में मौसी की बेटी ने मयंक के परिजनों को इस बारे में बताया। इसके बाद कुछ समय देर बाद मयंक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए और उसके मोबाइल फोन पर कॉल करके देखी तो वह भी स्विच आॅफ आया।

इसके बाद उसकी तलाश तेज की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं लग पाया। एसओ देवेंद्र कुमार ने बताया कि युवक की कुछ समय पूर्व शादी हुई थी और उसके बाद पत्नी से तलाक हो गया था। जिसके बाद से वह कुछ तनाव में था। इसके चलते ही उसने यह आत्मघाती कदम उठाया है। पुलिस ने बताया कि फिलहाल युवक की तलाश के लिए पीएसी के गोताखोर बुलाए गए हैं और तलाश की जा रही है। वहीं, परिजनों ने फिलहाल युवक के बारे में कुछ भी कहने से इनकार कर दिया है।

तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत

मवाना: एनएच-34 पर भैंसा टोल प्लाजा के समीप व आईटीआई कालेज के पास तेज रफ्तार कार चालक ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चालक कार को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची थाना पुलिस कार को कब्जे लेकर थाने आ गई। थाना क्षेत्र के गांव भैंसा निवासी कपिल (24) पुत्र रामपाल और गांव निवासी अनुज (23) पुत्र वीरसेन के साथ बाइक पर सवार होकर सबमर्सिबल ठीक करने के लिए जा रहा था।

इस दौरान बाइक सवार दोनों युवक एनएच-34 स्थित भैंसा टोल प्लाजा पहुंचे तो पीछे से आ रही तेज रफ्तार वैगनार कार संख्या यूपी-15डीपी 7040 ने जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने आनन-फानन में युवकों को उपचार के लिए चिकित्सक के यहां लेकर पहुंचे। जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। लोगों ने बताया कि हादसे की वजह हाइवे पर रांग साइड से चलना था। बजाए घूमकर आने के रांग साइड से आ रहे थे।

उसी दौरान अचानक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वहीं गिर पडेÞ। लोग उन्हें उठाकर अस्पताल ले गए जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। यह भी बताया गया है कि कपिल व अनुज खेत में लग रहे सबमर्सिबल ठीक कराने के लिए मवाना खुर्द में उपकरण लेने को बाइक से गए थे। लौटते वक्त वह रांग साइड से आ रहे थे। तभी बहसूमा से तेज रफ्तार कार आ रही थी। कार दोनों को रौंदती हुई निकल गयी।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट का AI चैटबॉट ‘सु सहायता’ हुआ लॉन्च, जानें कैसे करेगा आपकी मदद

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश...

Education News: JEE Advanced 2026 का प्रवेश पत्र जारी, 18 मई को होगी परीक्षा

नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और...
spot_imgspot_img