Monday, May 11, 2026
- Advertisement -

चोरी में गिरफ्तार तीन किशोर पुलिस हिरासत से फरार

  • जेल चुंगी चौराहे पर हुई घटना, एक किशोर को बाद में पकड़ा, रिपोर्ट दर्ज

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के जेल चुंगी इलाके से चोरी के आरोपी तीन किशोर पुलिस हिरासत से फरार हो गए। इन्हें यहां बाल सुधार गृह लाया जा रहा था। काफी तलाश करने के बाद भी उनका पता नहीं चल सका। शामली के गांव कुड़ाना में मंगलवार शाम को उदयवीर सिंह के घर में घुसकर अलमारी का ताला तोड़कर सात चुटकी पैर की, चार जोड़ी चांदी की पायजेब और 10 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली गयी। उस समय उदयवीर सिंह का परिवार खेत पर काम करने के लिए गया हुआ था। देर शाम को खेत से वापस आने पर चोरी का पता चला।

यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। इससे पहले गांव के बिजेंद्र सिंह के घर से गेहूं का बोरा चोरी हो गया था। दोनों मामलों में पीड़ितों की तरफ से शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। गुरुवार को शामली की शहर कोतवाली पुलिस ने चोरी की दोनों घटनाओं में गांव कुड़ाना निवासी तीन किशोरों को हिरासत में लिया। पुलिस ने तीनों किशोर को कैराना न्यायालय में पेश किया। इसके बाद शाम को तीनों को बाल सुधार गृह मेरठ ले जाया जा रहा था। बताया गया है कि कोतवाली के सिपाही ज्ञानेंद्र व अर्जुन और होमगार्ड सुनील तीनों किशोरों को प्राइवेट कार से मेरठ के बाल सुधार गृह ला रहे थे।

यहां जेलचुंगी चौराहे पर लालबत्ती होने पर कार जैसे ही रुकी तो तीनों किशोर खिड़की खोलकर कार से कूदकर फरार हो गए। पुलिसकर्मियों ने उनका पीछा किया और काफी तलाशा, लेकिन उनका पता नहीं चल सका। इस मामले में सिविल लाइन थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई। कोतवाली पुलिस फरार हुए तीनों किशोरों की तलाश में जुटी रही। इस मामले में सिविल लाइन थाने पर मुकदमा दर्ज कराया है। हालांकि फरार हुए तीनों किशोरों में से एक को दोपहर बाद पकड़ लिया गया लेकिन दो का अभी तक भी सुराग नहीं लग सका। मामले की जानकारी एसपी शामली को दी गयी। पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया गया।

सिपाही ज्ञानेंद्र, अर्जुन सस्पेंड

पुलिस हिरासत से तीन किशोरों की फरारी मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी शामली ने शामली कोतवाली के सिपाही ज्ञानेंद्र व अर्जुन को सस्पेंड कर दिया है। होमगार्ड सुनील को लेकर कमांडेंट को रिपोर्ट भेजी गयी है। बताया गया है कि जेल चुंगी के पास चौराहे पर लाल बत्ती होने पर कार जैसे ही रुकी तो तीनों किशोर खिड़की खोल कार से कूदकर अलग-अलग दिशा में फरार हो गए। तीनों पुलिसकर्मी उनके पीछे दौड़े लेकिन वह हाथ नहीं आ सके।

धरी रह गयी पुलिस चौकसी, गोली मारने वाले का कोर्ट में सरेंडर

सिविल लाइन पुलिस की तमाम चौकसी धरी की धरी रह गयी और मिशन कंपाउंड में युवक को गोली मारने वाला आराम से कोर्ट में पहुंचा और सरेंडर कर दिया। उसके सरेंडर के बाद पुलिस वाले हाथ मलते नजर आए। आरोपी का पुलिस कोर्ट के आस पास इंतजार करती रही और आरोपी काला कोट पहने और मुंह पर मास्क लगाए आराम से न्यायालय के समक्ष पेश हो गया। न्यायालय ने आरोपी को जेल भेज दिया है। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
बी ब्लॉक पांडव नगर निवासी बेनिडिक्ट गत 7 जुलाई की रात किसी काम से मिशन कंपाउंड आया था।

उसके साथ उसका दोस्त रॉनी चार्ल्स भी रहा। यहां किसी बात को लेकर दोनों का मिशन कंपाउंड निवासी माइकल से विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि माइकल दौड़कर कहीं से तमंचा ले आया और बेनिडिक्ट पर गोली चला दी। गोली पेट में लगी और बेनिडिक्ट लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया। इसके बाद हंगामा खड़ा हो गया। आरोपी माइकल मौके से फरार हो गया। तभी से पुलिस माइकल की तलाश कर रही थी। कई बार उसके घर समेत संभावित स्थानों पर दबिश डाली लेकिन वह हाथ नहीं आया।

शुक्रवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि माइकल न्यायालय में सरेंडर करने आ रहा है। इंस्पेक्टर रत्नेश सिंह ने कचहरी में न्यायालय के आस पास फोर्स तैनात कर दी। इसी दौरान पुलिस की आंख में धूल झोंककर माइकल अपने साथियों के साथ कचहरी पहुंचा और न्यायालय में पेश हो गया। इसकी भनक लगते ही अफरातफरी मच गयी लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। न्यायालय ने आरोपी को जेल भेज दिया।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट का AI चैटबॉट ‘सु सहायता’ हुआ लॉन्च, जानें कैसे करेगा आपकी मदद

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश...

Education News: JEE Advanced 2026 का प्रवेश पत्र जारी, 18 मई को होगी परीक्षा

नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और...
spot_imgspot_img