- बीकानेर से आए स्वामी संवित सोमगिरी महाराज का भव्य स्वागत
जनवाणी ब्यूरो |
शामली: श्री लालेश्वर महादेव मंदिर शिवमठ शिवबाड़ी बीकानेर के मुख्य महंत स्वामी संवित सोमगिरी महाराज का शहर के मंदिर श्री हनुमान टीला हनुमान धाम प्रबंधक कमैटी द्वारा भव्य स्वागत किया गया।
गुरूवार को श्री लालेश्वर महादेव मंदिर शिवमठ शिवबाड़ी बीकानेर के मुख्य महंत स्वामी संवित सोमगिरी महाराज का शामली पहुंचने पर शहर के मंदिर श्रीहनुमान टीला हनुमान धाम पर प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष सलिल द्विवेदी द्वारा स्वागत किया गया।
इस दौरान महंत स्वामी संवित सोमगिरी महाराज ने कहा कि श्रीमद् भागवत गीता व्यक्तित्व निर्माण की सर्वश्रेष्ठ कुंजी है, क्योंकि श्रीमद भगवत गीता के माध्यम से व्यक्ति जीवन मूल्यों और लक्ष्यों को सरलता से प्राप्त कर सकता है और संरक्षित कर सकता है।
उन्होंने कहा कि आज हमारे धर्म और संस्कारों की रक्षा के लिए युवा पीढ़ी को आगे आना होगा। जिसके लिए हमें अपने धार्मिक और पौराणिक ग्रंथों को पढ़ना होगा समझना होगा। साथ ही, किस प्रकार से श्रीराम और श्री कृष्ण जैसे व्यक्तित्व से हम और समाज प्रेरणा पा सकते हैं।
इस अवसर पर महाराज श्री ने बताया कि उनकी संस्था द्वारा अलग-अलग वर्गो में गीता ज्ञान परीक्षा संपूर्ण भारतवर्ष में संपन्न कराती है। जिसके माध्यम से छोटे से लेकर बड़े तक हर आयु वर्ग का शिक्षार्थी श्रीमद्भगवद्गीता के विषय में जान- समझ लेता है।
इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष और सचिव दोनों ने बताया कि आगामी समय में संस्था द्वारा गीता ज्ञान परीक्षा को संपूर्ण जनपद भर के विद्यालयों के माध्यम से आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर मुकेश मैनेजर, डा. अनुराग शर्मा, रमेश धीमान, संदीप नामदेव, अमित प्रजापति आदि मौजूद रहे।

