Wednesday, April 15, 2026
- Advertisement -

भाकियू का चल रहा धरना समाप्त, महापंचायत में खूब गरजे राकेश टिकैत

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: आज शुक्रवार को यूपी के मुजफ्फरनगर जिले के राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में गन्ना मूल्य और बकाया भुगतान, बिजली की दरें आदि मुद्दों को लेकर भारतीय किसान यूनियन की महापंचायत में भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने भी भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा।

उन्होंने कहा कि नागपुर पॉलिसी चल रही है। टिकैत ने कहा कि पीएसी नहीं, मिलिट्री बुलाओ, पर मीटर नहीं लगेगा। उन्होंने कहा कि सरकार अपने मीटर की सुरक्षा करें, चोरी बढ़ रही है। कहा कि बड़ी कंपनियों को बिजली बेची जा रही है।

राकेश टिकैत ने कहा कि गरीबों का शोषण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह कंपनियों की सरकार है। टिकैत ने ऐलान किया कि 26 जनवरी 2024 को पूरे देश में ट्रैक्टर परेड होगी। किसान संगठन किसी एक पार्टी के खिलाफ नहीं है। कहा कि जहां सरकार किसान के खिलाफ फैसले करेगी, हम वहीं जाएंगे। उन्होंने किसानों को चेताया कि जमीन छीनने की तैयारी है, गलत तरीके से भूमि अधिग्रहण किया जाता है।

उन्होंने कहा कि 20 साल तक की लड़ाई के लिए तैयार रहें। कहा कि किसानों को फर्जी मुकदमों से डराया जाता है। राकेश टिकैत ने कहा कि ट्रैक्टर किसान का फाइटर विमान है, जो किसान अपनी मर्जी से मीटर लगवाना चाहते हैं, वह लगवा सकते हैं।

मुजफ्फरनगर में गन्ना मूल्य, बकाया भुगतान, आवारा पशु, बिजली की दरें और किसानों के उत्पीड़न समेत अन्य मुद्दों को लेकर भाकियू की महापंचायत चल रही है। यह महापंचायत राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में हो रही है।

एसएसपी संजीव सुमन और एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह किसानों के बीच पहुंचे हैं। वहीं मंच पर भाकियू नेताओं से अधिकारियों की काफी समय तक बातचीत हुई। इसके बाद धरना समाप्त हो गया। बताया गया कि राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान पर 13 दिन से धरना चल रहा था।

भाकियू के प्रदेश अध्यक्ष राजपाल सिंह बोले

भाकियू के प्रदेश अध्यक्ष राजपाल सिंह ने कहा कि नलकूपों पर मीटर नहीं लगने देंगे। हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष रतन मान ने कहा कि खेती छोड़ो आंदोलन चलाना होगा। संयुक्त किसान मोर्चा के सदस्य जगतार बाजवा ने कहा कि किसान शक्ति को एकजुट करना होगा। मजबूती से मोर्चे पर डटना होगा।

भाकियू के प्रदेश अध्यक्ष राजपाल सिंह ने किया बड़ा ऐलान

भाकियू के प्रदेश अध्यक्ष राजपाल सिंह ने कहा कि नलकूपों पर मीटर नहीं लगने देंगे।  हरियाणा से आए किसान नेता जोगिंदर सिंह ने बताया कि 20 मार्च को दिल्ली में पूरे देश के किसानों की महापंचायत होगी।

भाकियू के राष्ट्रीय महासचिव युद्धवीर सिंह ने जमकर साधा निशाना

महापंचायत में मंच से भाकियू के राष्ट्रीय महासचिव युद्धवीर सिंह खूब गरजे। उन्होंने कहा कि किसान सरकार के एजेंडे में नहीं है। कहा कि बजट में किसान की आय पर कोई चर्चा नहीं हुई। सरकार ने छह साल पहले आय दोगुनी करने की बात कही थी, लेकिन आय घट गई। सरकार ने 2047 तक का झुनझुना दिया है और विश्व गुरु बनाने की बात कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार सरकारी संपत्तियों को बेच रही हैं।

उन्होंने कहा कि सरकार खेती पर निवेश कम कर रही है। कहा कि सरकार एमएसपी नहीं, कर्जा देने की बात कर रही है। कहा कि खेती के लोन अडानी के माध्यम से दिए जाएंगे। उन्होंने किसानों को चेताया कि यह जमीन कुर्क करने की तैयारी है। अगर सरकार 85 करोड़ को मुफ्त राशन दे रही है तो समझ लो देश की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है।

युद्धवीर सिंह ने कहा कि 20 मार्च को पूरे देश का किसान एक साथ दिल्ली कूच करेगा। उन्होंने कहा कि पूरे देश की निगाह मुजफ्फरनगर पर है। कहा कि यहां के किसान आंदोलन को मजबूत रखें। सिंह ने कहा कि किसानों का आंदोलन समाप्त नहीं हुआ, अब दूसरा चरण 20 मार्च से शुरू होगा। किसान एमएसपी की लड़ाई जारी रखेंगे।

महापंचायत में मंच से

बताया गया कि रालोद विधायक प्रसन्न चौधरी और अशरफ अली मंच के पास बैठे रहे, लेकिन कुछ ही देर बाद सब वापस लौट गए।

भाकियू की महापंचायत में बड़ा ऐलान, 20 मार्च को दिल्ली में होगी महापंचायत

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती, PM मोदी समेत अन्य नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर...

वरुथिनी एकादशी का व्रत सौभाग्य, सुख और समृद्धि प्रदान करता है

पंडित-पूरन चंन्द जोशी वरुथनी एकादशी सोमवार 13 अप्रैल, वैशाख कृष्ण...
spot_imgspot_img