Tuesday, April 7, 2026
- Advertisement -

भवानी देवी को राष्ट्रीय तलवारबाजी में नौवां खिताब

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाली देश की पहली तलवारबाज भवानी देवी (तमिलनाडु) ने 31वीं सीनियर राष्ट्रीय तलवारबाजी चैंपियनशिप में महिला सब्रे व्यक्तिगत स्पर्धा का खिताब जीता और इस तरह से नौवीं बार राष्ट्रीय चैंपियन बनीं। तमिलनाडु की भवानी ने फाइनल में केरल की जोसना जोसफ को 15-7 से हराकर खिताब हासिल किया।

उन्होंने इससे पहले सेमीफाइनल में के अनीता को 15-4 से और क्वार्टर फाइनल में पंजाब की जगमीत कौर को 15-7 से हराया था। भवानी ने व्यक्तिगत स्पर्धा में अपने शुरुआती पूल मैच में जम्मू कश्मीर की जसप्रीत कौर को आसानी से 15-2 से हराया, लेकिन क्वार्टर फाइनल में पहुंचने के लिए उन्हें तेलंगाना के बेबी रेड्डी की कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ा, जहां उन्होंने 15-14 के करीबी अंतर से जीत हासिल की। इस बीच सेना के कुमारसेन पद्म गिशो निधि ने राजस्थान के गत चैंपियन करण सिंह को हराकर पुरुष टीम का सब्रे व्यक्तिगत फाइनल जीता।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Subashini: तमिल टीवी अभिनेत्री सुभाषिनी ने की आत्महत्या, पारिवारिक विवाद बना वजह

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

LPG Crisis: गैस सिलिंडर नहीं मिलेगा! 1 जुलाई से इन घरों में एलपीजी आपूर्ति बंद

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: पाइप्ड नैचुरल गैस (पीएनजी) उपयोग करने...

Share Market: लाल निशान में खुला बाजार, सेंसेक्स 510 अंक गिरा और निफ्टी 22,600 से नीचे

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में युद्ध बढ़ने...
spot_imgspot_img