Thursday, March 19, 2026
- Advertisement -

घने कोहरे में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

  • बिना किसी कार्रवाई के शव अपने साथ ले गए परिजन

जनवाणी संवाददाता |

कांधला: गांव आट्टा के निकट घने कोहरे के चलते अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने बिना कानूनी कार्रवाई के मृतक युवक के शव का गमगीन माहौल में दाह संस्कार कर दिया है।

कांधला थाना क्षेत्र के गांव भाबीसा निवासी युवक विनीत (20) पुत्र बृजपाल कैराना क्षेत्र के गांव कंडेला में स्थित एक फैक्ट्री कार्य करता है। शनिवार की सुबह को युवक अपनी बाइक से फैक्ट्री में जा रहा था। जैसे ही युवक क्षेत्र के गांव आट्टा के निकट पहुंचा तो घना कोहरा होने के कारण बाइक को अज्ञात वाहन ने अपनी चपेट में ले लिया। अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना पर पुलिस पहुंची और शिनाख्त के बाद परिजनों को सूचना दी। जिसके बाद परिजन वहां पहुंचे तो शव देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने पुलिस को किसी भी प्रकार की कार्रवाई करने से मना कर दिया। पुलिस ने मृतक युवक के शव का पंचनामा भरकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

परिजनों ने गमगीन माहौल में मृतक युवक के शव का दाह संस्कार कर दिया है। थाना प्रभारी निरीक्षक रोजन्त त्यागी ने बताया कि मृतक युवक के परिजन बिना किसी कार्रवाई के मृतक का शव अपने साथ ले गए है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

अब घबराने का समय आ गया है

हमारे देश में जनता के घबराने का असली कारण...

विनाश के बीच लुप्त होतीं संवेदनाएं

जब विज्ञान, तकनीक और वैश्वीकरण के सहारे मानव सभ्यता...

ऊर्जा संकट से इकोनॉमी पर दबाव

वैश्विक अर्थव्यवस्था में जब भी ऊर्जा संकट गहराता है,...

Navratri Fasting Rules: नौ दिन के व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, सेहत हो सकती है खराब

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Saharanpur News: राजीव उपाध्याय ‘यायावर’ को सर्वश्रेष्ठ शोध प्रस्तुति सम्मान

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: चमनलाल महाविद्यालय में आयोजित 7वें उत्तराखण्ड...
spot_imgspot_img