Monday, June 15, 2026
- Advertisement -

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार सिपाही की मौत

  • सिपाही शामली में डायल 112 पर तैनात था, परिजनों में मचा कोहराम

जनवाणी संवाददाता |

कंकरखेड़ा: खिर्वा रोड पर जेवरी गांव के पास गुरुवार रात बाइक सवार सिपाही को अज्ञात वाहन ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी थी। हादसे में सिपाही सिर में चोट लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया था। हादसे के बाद हाइवे पर राहगीरों की भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायल सिपाही को पास के अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां चिकित्सकों ने सिपाही को मृत घोषित कर दिया था। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर मोर्चरी पहुंचा दिया था।

बहसूमा थाना क्षेत्र के मोड़ खुर्द गांव निवासी लगभग 28 वर्षीय प्रवीण कुमार पुत्र प्रकाश चंद्र यूपी पुलिस में सिपाही था। वर्तमान में सिपाही शामली जिले के ऊन में डायल 112 पर तैनात था। सिपाही की शादी लगभग आठ साल पूर्व मोनिका से हुई थी। शादी के बाद दोनों के एक बेटा सम्राट व बेटी मुन्नी हुई थी। परिजनों के अनुसार सिपाही बाइक से गुरुवार शाम घर लौट रहा था। इसी बीच खिर्वा रोड स्थित जेवरी गांव के सामने पीछे से आए एक अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।

09 24

टक्कर लगते ही सिपाही कई फुट हवा में उछल कर सड़क किनारे जा गिरा। सड़क पर सिर लगने से सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गया था। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर दौड़े थे। वहीं आरोपी चालक वाहन लेकर मौके से भाग गया था। ग्रामीणों ने पुलिसकर्मी को सड़क किनारे लहूलुहान अवस्था में पड़े देखा। ग्रामीणों की सूचना पर डायल 112 व थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायल सिपाही को पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने सिपाही को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने सिपाही के परिजनों को फोन कर मामले की जानकारी दी। सिपाही की मौत की सूचना मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

सिपाही की पत्नी व बच्चों का रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर मोर्चरी पहुंचा दिया था। इंस्पेक्टर उत्तम सिंह राठौर का कहना है कि अभी तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर आरोपी वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया जाएगा। वहीं सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी वाहन स्वामी का पता लगाया जा रहा है।

दो दिन की छुट्टी पर घर आ रहा था सिपाही

सिपाही प्रवीण के परिजनों ने बताया कि सिपाही दीपावली पर घर आना चाहता था, लेकिन छुट्टी नहीं मिल पाई थी। जिसके बाद गुरुवार को दो दिन की छुट्टी मिलने के बाद बाइक से घर आ रहा था। वहीं, सिपाही ने फोन कर परिजनों को दो दिन की छुट्टी मिलने की बात कही। छुट्टी की बात सुनकर परिजन भी खुश हो गए थे, लेकिन सिपाही की मौत की सूचना मिलने पर परिजनों के होश उड़ गए। शुक्रवार देर रात सब गांव पहुंचा। जहां गमगीन माहौल में परिजनों ने सिपाही का अंतिम संस्कार कर दिया।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: मुठभेड़ में गौकशी के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, एक साथी फरार

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: थाना फतेहपुर क्षेत्र में पुलिस और...

Noida International Airport: ज़मीन से आसमान तक, नोएडा एयरपोर्ट पर किसानों की ऐतिहासिक उड़ान

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के विकास...

Share Market: शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी, सेंसेक्स-निफ्टी हरे निशान पर खुले

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सोमवार को भारतीय शेयर बाजार...

सोमवती अमावस्या 2026: आज बन रहा दुर्लभ संयोग, जानें तिथि, महत्व और पूजा विधि

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में मौसम का बदला मिजाज, बारिश से मिली राहत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सोमवार की सुबह दिल्ली-एनसीआर में...
spot_imgspot_img