जनवाणी संवाददाता |
शामली: सहाररनपुर रोड स्थित मेपल्स एकेडमी शामली के प्रांगण में बच्चों का जन्मदिन बड़े उल्लास एवं मौज-मस्ती के साथ मनाया गया। शुक्रवार को मेपल्स एकेडमी में जुलाई माह में पैदा हुए बच्चों का जन्मदिन मनाया गया। जिन बच्चों का जन्मदिन मनाया गया उनमें प्री नर्सरी से शिवाय व अवनी, नर्सरी से अक्षिता व निकुंज, केजी से से निधि, अवि, वेदिकव आर्यन, प्रथम कक्षा से आदित्य, वेदिका व अक्षित, द्वितीय कक्षा से वासुदेव, कनक तथा शुभ का जन्मदिन मनाया गया।
इस अवसर पर किंडर गार्टन विंग में गुब्बारों, फूलों आदि से सजावट की गई। सभी बच्चों को स्कूल के प्रबंधक मुकेश संगल चेयरमैन, विपिन संगल व प्रधानाचार्य राकेश सिन्हा द्वारा उपहार दिये गऐ। सभी बच्चों नें संयुक्त रूप से मिलकर केक काटा तथा एक दूसरे को खिलाया। बच्चों को टॉफी व चॉकलेट प्रदान की गई। जन्मदिन पार्टी का नन्हे-मुन्नों ने खूब आनन्द उठाया। मेपल्स एकेडमी के प्रधानाचार्य राकेश सिन्हा ने बच्चों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर विद्यालय की अध्यापिका श्रेया, सुरभि, प्रिया, तनु, शहनाज, रूबी, मोनिष्का आदि उपस्थित रहीं।

