Friday, April 17, 2026
- Advertisement -

भाजपा ने प्रदेश से गुंडागर्दी-अपराध को खत्म करने का काम किया: चौधरी भूपेंद्र सिंह

जनवाणी संवाददाता |

सहारनपुर: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चौ० भूपेंद्र सिंह ने कहा कि आपकी आवश्यकताएं और अपेक्षाएं केवल भाजपा पूरी कर सकती है। अग्रवाल धर्मशाला में भाजपा महापौर प्रत्याशी डॉ अजय सिंह की नामांकन सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आपकी आवश्यकताएं और अपेक्षाएं केवल भाजपा पूरी कर सकती है और ऐसा करके हमने दिखाया भी है। हमने जो हमारे कोर एजेंडे से जुड़े विषय हैं जो कि जनसंघ के समय से चले आ रहे हैं उनको आगे बढाने का काम किया है। भाजपा के संकल्प पत्र में जितने भी संकल्प थे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार ने पिछले 6 वर्ष में उनको पूरा करने का काम किया है।

उन्होंने कहा कि हमने भ्रष्टाचारमुक्त शासन दिया, प्रदेश में गुंडागर्दी और अपराध चरम पर था उसको खत्म करने का काम हुआ, सड़को का काम हुआ, बिजली, स्वच्छ पानी सब तरफ काम हुआ है। संघीय ढांचे में नगर निकायों की अपनी भूमिका है और उनके माध्यम से बहुत से काम होते हैं हालांकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की सरकार ने स्वच्छता से जुड़े विषय पर बहुत अच्छा काम किया है परंतु निकायों की अपनी भूमिका है।

इस चुनाव में आप नगरों की सरकार चुनने के लिए मतदान करेंगे और मुझे पूरा विश्वास है कि जिस प्रकार पहले भी आप सबने भाजपा को बहुत स्नेह और सम्मान दिया वही इस बार भी मिलेगा। चौ० भूपेंद्र सिंह ने कहा कि हमने महिलाओं को उनके तय आरक्षण से अधिक हिस्सेदारी दी है। हमारा संकल्प है हम ही बेहतर कर सकते हैं और ये हमने कर के दिखाया।

सभा को प्रभारी मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मोहित बेनीवाल, क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र शिशोदिया, प्रदेश मंत्री डॉ चंद्रमोहन, बसंत त्यागी, विधायक राजीव गुम्बर, पूर्व सांसद राघवलखन पाल शर्मा, पूर्व महापौर संजीव वालिया, भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, पूर्व विधायक लाजकृष्ण गांधी आदि उपस्थित रहे। मंच संचालन महामंत्री किशोर शर्मा ने किया।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

आम की फसलों पर छह कीटों का खतरा

आम की फसल में फूल आने से लेकर फल...

कम लागत की एलोवेरा की खेती

भारत में एलोवेरा की खेती तेजी से लोकप्रिय हो...

तोल-मोल मत करो बस बोलो

कभी-कभी कोई किसी बात पर बिना गहन चिंतन मनन...

पेड़ काट कर धूप से लड़ाई नहीं जीती जाती

नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी झूठी हो सकती है, पर नासा...
spot_imgspot_img