- 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवकों व युवतियों के बनाए वोट
जनवाणी संवाददाता |
नजीबाबाद: भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अपने अपने बूथ पर रहकर 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले नवयुवकों व नव युवतियों के वोट बनवाने में बीएलओ का सहयोग किया। रविवार को पार्टी शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर निर्वाचन आयोग भारत सरकार द्वारा विशेष नव मतदाता पंजीकरण शिविर के माध्यम से वोट बनाने का कार्य किया गया।
जिसमें नजीबाबाद विधानसभा के बूथ संख्या 114 मुस्सेपुर,बूथ संख्या 115,राजारामपुर तुलसी, महावतपुर दलपत पर क्रमशः 16 और 23 युवाओं के वोट बनाने हेतु फार्म नंबर 6 प्रस्तुत किए गए। इस मौके पर बीएलओ चंद्र प्रकाश सैनी एवं श्रीमती अनीता देवी, भाजपा नेता चौधरी ईशम सिंह, सेक्टर संयोजक नरपाल सिंह, युवा मोर्चा के विधानसभा सह संयोजक सुमित गुर्जर, बूथ अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, लल्लू सिंह बौद्ध, नसीम अहमद, रामेंद्र सिंह, दुष्यंत कुमार, नीशू, ममता अभय प्रताप सिंह आदि ने पोलिंग बूथ पर वोट बनवाने में बीएलओ एवं नव मतदाताओं का सहयोग किया।
बूथ नंबर 140 साहनपुर पर मंडल अध्यक्ष भागूवाला राजकुमार प्रजापति, भाजपा आईटी विभाग के मंडल प्रमुख सचिन देशवाल पूर्व अध्यक्ष एवं नामित सभासद अरुण राजपूत, सेक्टर संयोजक राजीव ठाकुर, अनुज काकरान ने 40 नए वोट बनवाए। वहीं ग्राम अलीपुरा में बूथ संख्या 281 पर 15 बूथ नं 282 पर 14 एवं 283 पर 13 नये वोट बने अलीपुरा में निसार अहमद विनोद शर्मा, नत्थू सिंह एवं अनुसूचित मोर्चा के मंडल अध्यक्ष गोपीचंद ने बीएलओ अजय सिंह, प्रवेश कुमार और मोहम्मद उस्मान का सहयोग किया।
मंडल अध्यक्ष गजरौला पाइमार के बूथ नंबर 336 गाजीपुर पर भाजपा के मंडल अध्यक्ष जुगनेश कुमार के नेतृत्व में बूथ अध्यक्ष कपिल कुमार ने बीएलओ संगीता देवी के साथ मिलकर 8 वोट बनवाएं। बूथ नं 290, 291 पर जुगनेश कुमार, मंडल महामन्त्री विवेक शर्मा, शिवम चौहान, जिला मंत्री तरूण राजपूत, मंडल के नवमतदाता कार्यक्रम के प्रमुख वरूण आत्रेय, वरिष्ठ भाजपा नेता रमज़ान, बूथ अध्यक्ष ध्यान सिंह, रामकुमार ने उपस्थित रहकर वोट बनवाए।

