Monday, April 27, 2026
- Advertisement -

प्रदेश में 2019 में हारी हुई सीटों को जीतने का संकल्प लेकर काम करेगी भाजपा: चौधरी भूपेंद्र

जनवाणी ब्यूरो |

लखनऊ/ग़ाज़ियाबाद: जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह तथा प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने पश्चिम क्षेत्र की क्षेत्रीय समिति के साथ जिलाध्यक्षों व जिला प्रभारियों की बैठक को संगठन के अभियानों व कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए सम्बोधित किया। गाजियाबाद में आयोजित बैठक में भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रदेश में 2019 में हारी हुई सीटों को जीतने का संकल्प लेकर काम करेंगी। भारतीय जनता पार्टी सदैव संगठन के विस्तार और भाजपा की सरकार प्रदेश के चहंुमुखी विकास के लिए कार्य करती है।

उन्होंने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि मैंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की भाजपा सरकार में भी काम किया है और आज प्रदेश अध्यक्ष के रूप में यह पहली बैठक ले रहा हूं। उन्होंने संगठन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा एकमात्र ऐसी पार्टी है जो एक साधारण कार्यकर्ता को आगे बढ़ाती है। अन्य पार्टियों पर अगर नजर डाल कर देखें तो उनके यहां वंशवाद का बोलबाला है।

48

उन्होंने आवाहन करते हुए कहा कि आने वाले निकाय चुनावों के दृष्टिगत हमें पूर्ण विजय लक्ष्य को लेकर चुनाव लड़ना है। उन्होंने कहा कि जनता के लिए सुरक्षा, बिजली, पानी और सड़क तथा गांव, गरीब, किसान की सामाजिक व आर्थिक उन्नति के लिए चलाई जा रही प्रदेश भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की चर्चा सार्वजनिक स्थानों पर होनी चाहिए क्योंकि हमारी सरकार उत्तर प्रदेश की बेहतरी के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सपा-बसपा की सरकारों ने शुगर मिलें बेची थी जबकि हमारी सरकार ने कोरोना जैसी बीमारी में भी शुगर मिलों को बचाने का काम किया और चलाने का काम किया।

उन्होंने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि आज सरकार नगरीय क्षेत्रों के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों का भी सर्वांगीण विकास करने में कार्यरत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं के मान सम्मान से प्राप्त की ताकत के आधार पर विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में हम आगामी चुनावों में ऐतिहासिक विजय प्राप्त करेंगे।

बैठक को प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि हमें अपने मंडलों को आदर्श और सशक्त बनाना होगा। अपनी बूथ समितियों को सक्रिय रखने के लिए संगठन द्वारा चलाए गए सभी आयामों की पुनरावृत्ति होती रहनी चाहिए। उन्होंने मन की बात और संगठन द्वारा प्रस्तावित महापुरुषों की जयंती को बूथ पर मनाने पर जोर दिया।

उन्होंने कहा कि पन्ना प्रमुखों की नियुक्ति शत प्रतिशत होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आगामी 17 सितंबर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस से 2 अक्टूबर महात्मा गांधी जयंती तक पार्टी ’सेवा पखवाड़ा’ के रूप में मनाएगी और 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती को बूथ स्तर पर पार्टी मनाएगी। बैठक की अध्यक्षता क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने तथा संचालन महामंत्री हरीश ठाकुर ने किया।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

यज्ञ और वैदिक कर्मकांड से अधिक फल देता है मोहिनी एकादशी व्रत

पंडित पूरनचंद जोशी हिंदू पंचांग के अनुसार वैशाख माह में...

धर्म को आचरण और व्यवहार में उतारने की जरूरत

राजेंद्र बज यह एक स्थापित तथ्य है कि विशुद्ध रूप...

वोट में ही क्या धरा है?

ये लो कर लो बात। विधानसभा चुनाव का वर्तमान...

ट्रंप के लिए न निगलते न उगलते जैसे बने हालात

भारत के खिलाफ 23-24 अप्रैल की हालिया टिप्पणी और...

जारी है दल बदल की राजनीति

सिद्धांत व विचारविहीन राजनीति करते हुए अपनी सुविधा,लाभ व...
spot_imgspot_img