Friday, April 3, 2026
- Advertisement -

भाजपा का सबसे अधिक मजबूत महिला मोर्चा

जनवाणी ब्यूरो |

रानीपुर: भाजपा शिवालिक नगर मंडल महिला मोर्चा के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष रीना तोमर के नेतृत्व में नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा से भेंट कर उनका आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने सभी का स्वागत अभिनंदन कर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हम सभी को गर्व होना चाहिए कि हम विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भारतीय जनता पार्टी के सदस्य हैं और आप सभी महिला मोर्चा के पदाधिकारी बने हैं इसके लिए आपको शुभकामनाएं।

उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ होता है इसलिए हमें हमेशा कार्यकर्ता का सम्मान करना चाहिए। मुझे पूरा विश्वास है कि आप सभी साथ मिलकर सभी को साथ लेकर कार्य करेंगे और पार्टी की रीति नीति को जन जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।

उन्होंने कहा कि आप सभी को अंतिम छोर तक केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं व उपलब्धियों का पहुंचाने का कार्य करेंगे जिससे अंतिम छोर में बैठे लोगों को भी इन योजनाओं का लाभ मिल सके तथा आने वाले निकाय व लोकसभा चुनाव में पार्टी को भारी बहुमत से विजय दिलाएंगे।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष कैलाश भंडारी, महिला मोर्चा मंडल महामंत्री डॉ कल्पना कुशवाह व शुभलक्ष्मी बेरा, उपाध्यक्ष दीपिका शर्मा, निर्मला चिल्लवाल, श्वेता, मंत्री सरोज बहुगुणा, नीमा रौतेला, डॉ कमल, कोषाध्यक्ष बिना कोटनाला, मीडिया प्रभारी मनीषा त्यागी, सोशल मीडिया प्रभारी माया पांडे, सदस्य संगीता राणा, सपना पंडित, युवा मोर्चा अध्यक्ष अंशुल शर्मा, युवा महामंत्री देव विख्यात भाटी व वेदान्त चौहान उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Meerut News: कचहरी में बाइक में लगी अचानक आग, अफरा-तफरी का माहौल

जनवाणी संवाददाता | मेरठ: आज गुरूवार को मेरठ कचहरी परिसर...

MP: कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती को FD घोटाले में 3 साल की जेल, तुरंत मिली जमानत

जनवाणी ब्यूरो | नई ​दिल्ली: दिल्ली की विशेष एमपी-एमएलए कोर्ट...

Rajnath Singh: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का दावा,भारत ऊर्जा संकट से निपटने को पूरी तरह तैयार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केरल विधानसभा चुनाव के मद्देनजर...
spot_imgspot_img