जनवाणी संवाददाता |
कोतवाली देहात: गुरुवार को भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति की एक बैठक ब्लॉक प्रांगण मे जिला अध्यक्ष वीर सिंह सहरावत की अध्यक्षता व शीशपाल सिंह के संचालन मे संपन्न हुई।जिला अध्यक्ष चौधरी वीर सिंह सहरावत ने मुकुल कुमार को ब्लॉक कोतवाली का अध्यक्ष मनोनीत किया।
भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के जिलाध्यक्ष बीर सिंह सहरावत ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि आवारा पशुओं से किसानों की फसल को बचाने के लिए सरकार द्वारा कोई ठोस कदम उठाया जाना चाहिए। किसानों के गन्ने का बकाया भुगतान 14 दिन के अंदर हो और गन्ने का मूल्य 500 प्रति कुंतल करने की मांग की।
किसानों को बिजली 24 घंटे दिए जाने की मांग की किसानों के हित में स्वामीनाथन की रिपोर्ट को लागू किए जाने की मांग की। किसानों का संपूर्ण कर्ज माफ किए जाने की मांग की।
पूरी खबर के लिए जनवाणी पढे
हॉकर रियाशत 7599175156

