- बागपत जनपद में 44 केंद्रों पर शुरू हुई बोर्ड परीक्षा
मुख्य संवाददाता |
बागपत: कोरोना के चलते दो साल बाद बोर्ड परीक्षा का आगाज हो गया है। बागपत जनपद में 44 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा चल रही है। परीक्षा में 30107 परीक्षार्थी पंजीकृत है। केंद्रों पर पुलिस बल भी तैनात किया गया है।

Weekly Horoscope: क्या कहते है आपके सितारे साप्ताहिक राशिफल 20 मार्च से 26 मार्च 2022 तक |
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा का गुरुवार को आगाज हो गया है। बागपत जनपद में परीक्षा के लिए 44 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। सभी परीक्षा केंद्रों पर सुबह की परीक्षा सही समय पर शुरू हो गई। परीक्षा से पूर्व सभी केंद्रों पर मुख्य द्वार पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

सघन चेकिंग के बाद ही परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया गया। बागपत जनपद में 30107 परीक्षार्थी हाईस्कूल व इंटरमीडिएट में पंजीकृत हैं। जिनमें हाई स्कूल में 15239 परीक्षार्थी हैं और इंटरमीडिएट में 14868 परीक्षार्थी पंजीकृत है।
परीक्षा के लिए बागपत जनपद में चार सचल दस्ते अधिकारियों की देखरेख में गठित किए गए हैं। इनके अलावा उच्च अधिकारियों ने भी परीक्षा का निरीक्षण किया।

