Monday, March 16, 2026
- Advertisement -

यूपी में बोर्ड परीक्षाएं विधानसभा चुनाव तक टली

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाई स्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 2022 का का आयोजन विधानसभा चुनाव के बाद कराया जाएगा। वहीं हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की प्री-बोर्ड परीक्षा जनवरी के पहले सप्ताह में आयोजित की जाएगी।

यूपी बोर्ड की हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा -2022 के लिए करीब 55 लाख से अधिक नियमित और व्यक्तिगत परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया है। प्रदेश में 2018 से बोर्ड परीक्षाएं फरवरी में आयोजित कराई जा रही है।

लेकिन 2022 में फरवरी-मार्च में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित होने के कारण विद्यालयों में मतदान केंद्र बनाए जाने, शिक्षकों के बीएलओ नियुक्त होने के साथ प्रशासनिक और पुलिस तंत्र भी चुनाव में व्यस्त रहेगा। ऐसे में चुनाव अवधि के दौरान बोर्ड परीक्षाएं आयोजित करना संभव नहीं है।

शासन मे बोर्ड परीक्षा चुनाव के बाद ही कराने पर सैद्धांतिक सहमति बनी है। जबकि प्री-बोर्ड परीक्षाएं जनवरी के पहले सप्ताह में आयोजित कराई जाएगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...

IAF Agniveer Vayu: खिलाड़ियों के लिए एयरफोर्स भर्ती, जानें आवेदन शुरू होने की तारीख

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय वायु सेना ने अग्निवीर...

Delhi Fire: दिल्ली के नेचर बाजार में भीषण आग, 40 दुकानें जलकर खाक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रविवार सुबह दिल्ली के अंधेरिया...
spot_imgspot_img