Wednesday, April 1, 2026
- Advertisement -

चारधाम यात्रा को लेकर मई माह पूरा हुआ बुक

  • छह को केदारनाथ और आठ को खुलेंगे बद्रीनाथ के कपाट
  • इस बार लाखों की संख्या में मेरठ से भी जाएंगे श्रद्धालु

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: उत्तराखंड की चारधाम यात्रा छह मई से शुरू होने वाली है। जिसका असर यहां मेरठ में भी दिखाई देना शुरू हो गया है। मेरठ में ट्रैवल्स एजेंसियों पर पूर मई माह बुक हो चुका है। जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस बार रिकॉर्ड संख्या में श्रद्धालु चारधाम यात्रा पर पहुंचेंगे।

इस बार श्रद्धालुओं को और भी कई राहत मिलने वाली है। उन्हें यात्रा पर जाने के लिये कोरोना आदि की रिपोर्ट नहीं करानी होगी, लेकिन रजिस्ट्रेशन की आवश्यकता होगी, जोकि ट्रैवल्स एजेंसी वाले पहले ही करा रहे हैं। अभी तक लाखों लोग अपना रजिस्ट्रेशन यहां मेरठ में ही एजेंसियों पर करा चुके हैं।

बता दें कि पिछले साल नवंबर माह में चार धाम यात्रा बंद हुई थी। नवंबर में ही बद्रीनाथ और केदारनाथ के कपाट बंद हो गये थे। इस साल उत्तराखंड सरकार की ओर से यात्रा की तिथि घोषित कर दी गई है। इस साल छह मई को केदारनाथ के कपाट खुलेंगे और आठ मई को बद्रीनाथ के कपाट खुलेंगे।

यात्रा की तिथियों का एलान पहले ही हो चुका था। जिसका असर यहां मेरठ में काफी पड़ा है। जिंदल ट्रैवल्स एजेंसी के संचालक आयुष जिंदल ने बताया कि उनके यहां अभी तक आने वाला मई माह पूरी तरह से बुक हो चुका है। उनकी सभी गाड़ियां चारधाम यात्रा को लेकर बुक हो चुकी है।

यात्रियों का रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है और लोग भी काफी संख्या में यात्रा की जानकारी लेने पहुंच रहे हैं। उधर, उन्होंने बताया कि पिछले दो साल की बात करें तो यात्रा पर कोरोना का साया रहा है। एक साल तो यात्रा ही नहीं हुई, लेकिन इस साल से सभी अधिक उम्मीद लगाये हैं, क्योंकि कोरोना पूरी तरह से खत्म हो चुका है। इस साल यात्रियों को भी ज्यादा फॉरमेलिटी पूरी करने की आवश्यकता नहीं होगी।

उन्हें केवल एक बार ही रजिस्ट्रेशन कराना है। वो भी ट्रैवल्स एजेंसी वाले खुद ही व्यवस्था बनाकर चल रहे हैं। यहां अगर केवल मेरठ की बात की जाये तो मेरठ से ही लाखों की संख्या में इस बार श्रद्धालु चारधाम यात्रा के लिये रवाना होंगे। जिंदल ट्रैवल्स एजेंसी ही नहीं इसके अलावा अन्य ट्रैवल्स एजेंसियों की भी बात की जाये तो सभी जगह पर इस समय एडवांस बुकिंग को चुकी है और पहले ही माह में रिकॉर्ड तोड़ श्रद्धालु मेरठ से ही रवाना होंगे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

डीपफेक पूरी तरह नकारात्मक नहीं

हम उस युग में रह रहे हैं जिसे विशेषज्ञ...

बुनियादी शिक्षा को खोना सही नहीं

वी गर्ग विद्यार्थियों को अपनी रुचियों के अनुसार आगे बढ़ने...

लड़कियों को शिक्षित करने का महत्व

डॉ विजय गर्ग शिक्षा केवल एक मौलिक अधिकार नहीं...

कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना

एक सप्ताह बाद गुड़की घर पर आया। मैंने पूछा,...

अर्थव्यवस्था के लिए बढ़ सकतीं हैं मुश्किलें

अगर अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच संघर्ष चलता...
spot_imgspot_img