Thursday, April 23, 2026
- Advertisement -

बसपा ने सभी धर्मों के सभी जातियों के लोगों को प्रतिनिधित्व देने का किया काम: सतीश

जनवाणी ब्यूरो |

लखनऊ: विशाल जनसभा का कार्यक्रम सतीश चंद्र मिश्र की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। 2007 में भी मीडिया और कुछ एजेंसियों द्वारा यह दिखाया जा रहा है जो कि बसपा 30 से 35 सीट हासिल करेगी, लेकिन बसपा ने सबकी बोलती बंद कर दी और बहुमत की सरकार बनाई। बहन जी ने सब सभी धर्मों के सभी जातियों के लोगों को प्रतिनिधित्व देने का काम किया। भाजपा सरकार में दलित समाज की बहन बेटियां सुरक्षित नहीं।

सनातन धर्म में मिट्टी का तेल डालकर अंतिम संस्कार नहीं किया जाता है। लेकिन भाजपा सरकार ने हाथरस की बेटी के साथ घृणित कार्य किया है। सपा भी महिलाओं के प्रति असंवेदनशील है, आए दिन सपा के नेता महिलाओं पर अशोभनीय टिप्पणी करते रहते हैं। सपा के मुखिया बलात्कार जैसे गंभीर मुद्दे पर यहां तक कह चुके हैं कि लड़के हैं गलती हो जाती है। महिलाओं के प्रति भाजपा और सपा की सोच एक ही जैसी है।

समाजवादी पार्टी दंगे कराने में माहिर। समाजवादी कार्यकाल में 134 से ज्यादा दंगे हुए। ब्राह्मण, दलित, मुस्लिम और शिक्षकों से चिढ़ी हुई है भाजपा सरकार। इस सरकार में अपराध इस तरह बढ़ गया है कि कहीं कोर्ट में घुस के तो कहीं घर में घुसकर गोलियां मारी जा रही हैं। कल ही कानपुर में एक वकील को गोली मार दी गई। भाजपा और सपा सरकार में हत्याएं, बलात्कार, महंगाई, बेरोजगारी, दंगे-फसाद और लूटपाट देखने को मिलेगा। रोजगार, महिला सुरक्षा, अपराध मुक्त, विकास, स्कूल कॉलेज यह सब आपको सिर्फ बहन जी और बसपा के शासनकाल में देखने को मिलेगा।

भाजपा सरकार इस देश की सभी संपत्तियों को बेच रही है। बैंक कर्मियों ने भाजपा सरकार का विरोध करना शुरू कर दिया है। आरक्षण खत्म करने के लिए भाजपा सरकार ने नया तरीका निकाला है। सभी सरकारी संस्थाओं को प्राइवेट करके आरक्षण खत्म करना चाहती है भाजपा सरकार। भाजपा वाले टीका और गेरुआ वस्त्र धारण कर घंटी बजाकर अपने आप को सबसे बड़े धर्मात्मा बनते फिरते हैं। भाजपा सरकार ने धर्म के नाम पर सिर्फ अधर्म किया है।

भाजपा वाले राम मंदिर के नाम पर अपनी जेबे भरे रहे हैं और उन्ही पैसों को चुनाव में खर्चा कर रहा है। श्री राम के नाम पर चंदा लेकर अपने स्वार्थ के लिए उपयोग करना, इससे बड़ा पाप कुछ नही हो सकता। जितने पैसे भाजपा विज्ञापन पर खर्च करती है अगर उसने स्वास्थ्य व्यवस्था पर खर्च कर देती तो करोना काल में उत्तर प्रदेश की इतनी दुर्दशा नहीं होती।

लाश जलाने के लिए श्मशान घाट कम पड़ गए थे। नदियों में लाशें बह रही थी। ये सरकार इतनी असंवेदनशील है कि इन्होने हजारों की संख्या में लाशों को गंगा नदी में फेंक दिया और बालू में दबा दिया। ताकि इनकी अकर्मण्यता जनता के सामने ना आ सके। मीडिया बंधुओं का मैं दिल से धन्यवाद करना चाहूंगा कि उन्होंने अपनी जान की फिक्र ना करके भाजपा सरकार का असली चेहरा जनता को दिखाया।

भाजपा सरकार नौकरियां तो नहीं देती लेकिन बेरोजगारों को समय-समय पर लाठियां जरूर मारती है। भाजपा सरकार युवाओं से कहती है कि जैसे 15 लाख वाला झूठ बोला था वैसे 2 करोड़ रोजगार वाला भी झूठ बोला था अब जाओ तुम सब पकौड़े भेजो। चुनावी लाभ के लिए भाजपा और सपा युवाओं को टेबलेट लैपटॉप इत्यादि बांटकर अपंग बनाना चाहती है। बहन जी चाहती हैं कि युवाओं को सही दिशा दिखाकर और रोजगार देकर इतना मजबूत बना दें कि वह हर महीने अपने दम पर लैपटॉप और मोबाइल खरीद सके।

बहन जी ने 20 लाख से अधिक पक्के मकान झुग्गी झोपड़ियों में रहने वाले लोगों के लिए बनवाया।बहन जी की इसी योजना को भाजपा सरकार नकल करके अपना नाम दे दिया। चुनाव के 1 महीने पहले शिलान्यास करके भाजपा सरकार फिर से जनता के साथ धोखा करके उनका वोट लेना चाहती है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

UP Board Result 2026: यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं के रिजल्ट जारी, आधिकारिक वेबसाइट पर देखें परिणाम

नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और...

West Bengal: कुमारगंज में भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु सरकार पर हमला, सियासी माहौल गर्म

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में जारी चुनावी...

Fuel Price: सरकार ने पेट्रोल-डीजल बढ़ोतरी की खबरों को किया खारिज, बताया अफवाह

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दि​क स्वागत...
spot_imgspot_img