Thursday, March 19, 2026
- Advertisement -

छत्तीसगढ़ में ट्रेनी पुलिस जवानों से भरी बस खाई में गिरी, कई घायल

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ के मैनपाट में शनिवार सुबह ट्रेनी पुलिस जवानों से भरी बस हादसे का शिकार हो गई। बस सड़क किनारे 15 फीट गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में 12 जवान घायल हुए हैं। इनमें से चार जवानों की हालत गंभीर बताई जा रही है। इन्हें अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। सभी जवान मुंगेली में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कार्यक्रम में ड्यूटी के लिए जा रहे थे।

जानकारी के मुताबिक, मैनपाट स्थित पुलिस ट्रेनिंग स्कूल से 38 ट्रेनी जवानों को लेकर बस मुंगेली जा रही थी। इसी दौरान बस अमगांव के पास मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गई और सड़क किनारे खाई में जा गिरी। नीचे जाकर बस एक पेड़ में फंस गई। राहगीरों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। इसके बाद जवानों को बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस का कहना है कि ड्राइवर काफी तेज रफ्तार में बस चला रहा था। तेज गति के कारण बस मोड़ पर अनियंत्रित हो गई और खाई में गिर गई। हालांकि ड्राइवर का कहना है कि बस का ब्रेक फेल हो गया था। इसके चलते वह इसे नियंत्रित नहीं कर सका।

पुलिस ट्रेनिंग स्कूल से 150 जवानों को सीएम बघेल के कार्यक्रम में सुरक्षा व्यवस्था के लिए मांगा गया था। इसके लिए मुंगेली से ही चार प्राइवेट बसें भेजी गईं। दो बसें कल रात करीब 70-80 जवानों को लेकर लौट गईं। दो बसें शनिवार सुबह जवानों को लेकर जा रही थीं। इनमें से पीछे वली बस अनियंत्रित होकर पलट गई।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img