Saturday, May 9, 2026
- Advertisement -

अब शनिदेव चमकाएंगे आपका भाग्य, जानिए- अपना राशिफल

जनवाणी फीचर डेस्क |

शनि 11 अक्टूबर 2021, दिन सोमवार समय सुबह 7.47 मिनट पर अपनी स्वराशि मकर राशि में वक्री अवस्था से मार्गी अवस्था में आ जायेगे। शनि मार्गी अवस्था में सभी राशि वालों को कोई ना कोई शुभ फल प्रदान अवश्य करेंगे। कोई भी ग्रह जब स्वराशि हो, उच्च का हो, मित्र राशि में हो, केंद्र, त्रिकोण में हो, बली हो, मार्गी हो, ऐसी स्तिथि में वो हमेशा शुभफल देता है।

शनि कर्म फल दाता है। न्याय के देवता हों, संघर्ष कराते हैं पर परिश्रम, मेहनत का पूरा शुभफल देते हैं। जब शनि शुभ स्तिथि में होते हैं तब हमेशा शुभ, फल देते हैं। 23 मई 2021 से शनि वक्री चल रहे हैं जो लोग कंस्ट्रक्शन, मशीन, सॉफ्टवेयर, इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स, मार्बल, लकड़ी, भूमि-संपत्ति, लाटरी, सट्टा, गैस, पेट्रोल, चमड़ा उद्योग आदि व्यवसाय से जुड़े हुए हैं उन्हे वक्री शनि बाधा, नुकसान उपरोक्त सेक्टर्स में दे रहा था।

23

वक्री शनि के कारण विदेश यात्राएं नहीं हो पा रही थीं। देश, संसार में अलगाववाद, उग्रवाद, आंतकवाद, सीमा विवाद की घटनायें बढ़ रही थीं। 11 अक्टूबर 2021 से सब कुछ ठीक होने लगेगा, कैंसर, घुटनों व कमर आदि में दर्द, पेट रोग, ह्रदय सम्बन्धी बीमारी व अन्य बीमारी मार्गी शनि के कारण ठीक होने लगेगी।

धर्म का प्रचार बढ़ेगा, जिन लोगों के पैसे फंस गए थे वो मिल जायेंगे। प्राकृतिक आपदायें कम होंगी, हर प्रकार से हर क्षेत्र में मार्गी शनि शुभ व कल्याण कारी फल देंगें। लोगों के व्यवसाय बढ़ेंगे, नौकरियों में प्रमोशन होगा, रोजगार की संभावनाएं बढ़ेंगी। शनि 29 अप्रैल 2022 तक मार्गी रहेंगे। शनि का यह गोचर देश, संसार के लिए शुभ रहेगा।

24

लगन/ राशिनुसार मार्गी शनि का प्रभाव कैसा रहेगा, आईये जानते हैं—           

मेष: इस राशि-लगन वालों के लिए शनि का परिवर्तन शुभ रहेगा, नौकरी में प्रमोशन, व्यवसाय में वृद्धि, सुखो में वृद्धि, खर्चो में वृद्धि के साथ आय बढ़ेगी, पारिवारिक स्थिति उत्तम रहेगी।

वृषभ: शनि का मार्गी होना, भाग्य में वृद्धि करेगा, पराक्रम बढेगा, पिता का ज्यादा सहयोग प्राप्त होगा, रुका प्रमोशन होगा, पारिवारिक सुखो में वृद्धि होंगी, धन संपत्ति प्राप्त होंगी, स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

मिथुन: स्वास्थ्य में सुधार, चली आ रही बाधाओं का अंत होगा, व्यापार में वृद्धि होंगी, नौकरी पेशा लोगों को लाभ प्राप्त होगा, अचानक धन लाभ होगा।

कर्क: वैवाहिक जीवन में खटास आ सकती हैं, जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ख्याल रखें, स्वयं के स्वास्थ्य का भी ख्याल रखें। व्यापार में निश्चित तौर पर वृद्धि प्राप्त होगी, क्रोध पर नियंत्रण रखें। शिवलिंग पर दूध चढ़ायें सोमवार को।

सिंह: विदेश से लाभ, विदेश यात्रायें सफल रहेगी, रोग शत्रुओं का दमन होगा, कार्यक्षेत्र में सुधार होगा, जीवनसाथी से अच्छे सम्बन्ध रहेंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा। आय बढ़ेगी।

कन्या: अनुसंधान, जासूसी, जुआ, सट्टा, लाटरी, अध्यात्म, शिक्षा, धर्म कर्म से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा। धन, आय में वृद्धि होगी, वैवाहिक जीवन में विरोधात्मक स्तिथि पैदा हो सकती हैं। पुराने व नये प्रेम सम्बन्धो में सुधार होगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। डेली शिव चालीसा पढ़ें।

तुला: सभी प्रकार के सुखो में वृद्धि होंगी। व्यापार, रोजगार बढ़ेगा, रोग, शत्रुओं का दमन होगा, नौकरी में प्रमोशन निश्चित है, स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

वृश्चिक: पराक्रम में वृद्धि होगी, निश्चित तौर पर नौकरी में प्रमोशन होगा। व्यापारी वर्ग के लोगों को व्यापार में लाभ मिलेगा। कामगारों, गरीबों की मदद करें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। माता पिता, बुजुर्गों का सम्मान करें, घमंड से बचें।

धनु: चली आ रही साढ़े साती का प्रभाव कम होगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा, नौकरी व्यवसाय में लाभ मिलेगा। मेहनत, परिश्रम का लाभ मिलेगा, पारिवारिक स्थिति संतोषजनक रहेगी। शनिवार को हनुमानजी की पूजा करें।

मकर: शनि की साढ़े साती का प्रभाव कम होगा, रुके कार्य बनने लगेंगे। स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। जीवनसाथी के साथ मधुर सम्बन्ध बनायें। पराक्रम में वृद्धि होगी। आय बढ़ेगी। वाणी पर नियंत्रण रखें।

कुम्भ: खर्चों में कमी आएगी। रुके कामों में सुधार होगा। धन आएगा, कुटुंब सुख बढेगा। रोग शत्रु जो परेशान कर रहे थे, इस क्षेत्र में सुधार होगा। भाग्य में वृद्धि होगी। मान सम्मान बढ़ेगा।

मीन: आय में वृद्धि होगी। संतान सुख में वृद्धि होगी, शिक्षा प्राप्त जो कर रहे हैं उन्हें अपार सफलता मिलेगी। धन में वृद्धि होंगी। वाणी ओजस्वी रहेगी। कुटुंब सुख बढ़ेगा। हनुमानजी की आराधना करें हर शनिवार को।


किसी भी ज्योतिषीय समस्या के पूर्ण समाधान के लिए संपर्क करें।
वीरेंद्र ऋषि ज्योतिषविद
श्री साईं ज्योतिष केंद्र नौचंदी रोड व सदर मेरठ उत्तर प्रदेश
मोबाइल: 9837336756

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Meerut News: बहनोई ने महिला पर किया चाकू से हमला, लोगों ने पकड़कर पीटा

जनवाणी ब्यूरो | सरधना: थाना क्षेत्र के ईदगाह रोड स्थित...

राजनीति में अंतर्निहित आर्थिक संभावना

अच्छे से अच्छा खान-पान, अच्छे से अच्छा सहन-सहन और...

प्राथमिकताएं बदलते जनादेश

बंगाल, तमिलनाडु, असम, केरल और पुडुचेरी से सामने आए...

लहूलुहान हुआ लोकतंत्र

पश्चिम बंगाल की जनता ने भाजपा को प्रचंड बहुमत...
spot_imgspot_img