Tuesday, March 17, 2026
- Advertisement -

सीए निर्मल जैन बने सन्यासी

  • धर्म प्रभावना बढ़ाने को छोड़ा गृहस्थ, एसएस जैन सभा जैन नगर के तत्वावधान में जैन भागवती दीक्षा महोत्सव

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: गुजरात के कारोबारी के 24 वर्षीय बेटे सीए निर्मल जैन ने देश, समाज, संस्कृति एवं धर्म की प्रभावना को आगे बढ़ाने के लिये गृहस्थ छोड़कर दीक्षा ग्रहण की। गुरुवार को दीक्षा समारोह जैन संत सुमति प्रकाश के सान्ध्यि में जैन नगर में दीक्षा महोत्सव समारोह का आयोजन किया गया।

इस दौरान सीए निर्मल जैन ने दीक्षा ग्रहण करने के साथ ही एक महीने का मौन धारण कर लिया। गुरुवार को श्वेताम्बर जैन मंदिर से बैंड बाजों के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जिसके बाद पं. रत्न उपाध्याय हेमचंद महाराज के जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में जैन स्थानक में जैन भागवती दीक्षा महोत्सव का आयोजन किया गया।

24 22

गुरुवार सुबह दीक्षा महोत्सव के अंतर्गत गृहस्थ त्यागकर सन्यासी बने सीए निर्मल जैन की बैंडबाजों के साथ भव्य तरीके से शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें शोभायात्रा श्वेताम्बर मंदिर से शुरू हुई और जैन स्थानक पर जाकर समापन हो गया। जिसमें गुजरात के कारोबारी के पुत्र सीए निर्मल जैन ने गृहस्थ त्यागकर सन्यासी बन गये। जिसमें देश धर्म की प्रभावना को बढ़ाने के किये उन्होंने दीक्षा ग्रहण की।

पंडित रत्न उपाध्याय हेमचन्द्र महाराज के जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में एसएस जैन सभा जैन नगर के तत्वावधान में जैन स्थानक में जैन भागवती दीक्षा महोत्सव मनाया गया। श्रमण संघीय सलाहकार भीष्म पितामह राजर्षि तपस्वीरत्न गुरुदेव सुमति प्रकाश म.सा. व श्रमण संघीय वरिष्ठ उपाध्याय प्रवर वाचनाचार्य गुरुदेव डा. विशाल मुनि म.सा. के सानिध्य में दीक्षार्थी निर्मल जैन द्वारा दीक्षा ग्रहण की।

25 17

इस दौरान एसएस जैन सभा जैन नगर के महामंत्री मुनीश जैन ने बताया की गुरु निहाल दरबार जैन स्थानक में दीक्षा महोत्सव का कार्यक्रम आयोजित किया गया। समारोह अध्यक्ष धनेश जैन, श्रमण संस्कृति केन्द्र दिल्ली व ध्वजारोहण कर्ता डा. अरुण जैन, अतुल जैन, सुपुत्र स्व. सुभाष चन्द्र जैन पश्चिम विहार शामिल हुये। इस दौरान दीक्षा महोत्सव में एसएस जैन सभा जैन नगर के प्रधान अमन जैन, उपाध्यक्ष डेनिश जैन, मंत्री सन्नी जैन तथा कोषाध्यक्ष राकेश जैन, त्रिलोक जैन आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...
spot_imgspot_img