Saturday, May 9, 2026
- Advertisement -

सुनो! सुनो! सुनो..मोबाइल पर घंटों बात करने वालों के लिए बड़ी खबर, आज से बदले ये पांच नियम, जानकर हो जाएंगे हैरान!

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डाटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। आज सोमवार को क्रेडिट कार्ड बिलिंग, मोबाइल पोर्ट और एनपीएस समेत पांच प्रमुख नियम बदल रहे हैं। बताया जा रहा है कि टेलीकॉम कंपनियां इस माह से मोबाइल पर बात करना और इंटरनेट चलाना भी महंगा कर देंगी। ऐसे में इस बदलाव से आम आदमी की जेब पर काफी असर पड़ने वाला है।

मिली जानकारी के अनुसार, एक जुलाई से सिम बदलने के बाद मोबाइल नंबर पोर्ट कराने के लिए अब सात दिन इंतजार करना होगा। दूरसंचार नियामक ट्राई ने मोबाइल फोन नंबर के जरिये होने वाली धोखाधड़ी को रोकने के लिए यह कदम उठाया है।

पहले मोबाइल नंबर पोर्ट कराने के लिए 10 दिनों तक इंतजार करना पड़ता था। अगर सिम बदलने की तारीख से सात दिन की समाप्ति से पहले विशिष्ट पोर्टिंग कोड (यूपीसी) के लिए अनुरोध किया गया है, तो इसे आवंटित नहीं किया जाएगा।

इस से जुड़े नियम भी बदले जाएंगे

एक जुलाई से क्रेडिट कार्ड बिल भुगतान से जुड़े नियम बदल गए हैं। इससे कुछ भुगतान एप के जरिये यूटिलिटी यानी बिजली और पानी जैसे बिल के भुगतान में दिक्कत आ सकती है। दरअसल, आरबीआई ने एक जुलाई से क्रेडिट कार्ड बिल पेमेंट सिस्टम के जरिये भुगतान करने को कहा है। इसका मतलब है कि एक जुलाई से सभी बैंकों को भारत बिल पेमेंट सिस्टम के जरिये ही बिल प्रोसेस करना होगा।

इस्तेमाल न करने पर बंद हो जाएगा बैंक अकाउंट

अगर पंजाब नेशनल बैंक में आपका खाता है और आपने उसे लंबे समय से इस्तेमाल नहीं किया है तो वह एक जुलाई से काम नहीं करेगा। बैंक ने नोटिफिकेशन में कहा है कि 30 अप्रैल, 2024 तक जिन खातों को इस्तेमाल किए हुए तीन साल से अधिक का समय हो गया है, ऐसे खाते को बैंक अब एक महीने के भीतर बंद कर देगा। बैंक ने ग्राहकों को असुविधा से बचाने के लिए 30 जून, 2024 तक की डेडलाइन तय की थी।

एनपीएस में भी होगा बदलाव

नेशनल पेंशन सिस्टम (एनपीएस) में अब सौदे वाले दिन ही निपटान हो जाया करेगा। यानी जिस दिन निवेश किया जाएगा, उसी दिन का मूल्य उनको मिलेगा। यह एक जुलाई से लागू होगा। 11 बजे तक ट्रस्टी बैंक में निवेश आने पर नेट एसेट वैल्यू यानी एनएवी उसी दिन का माना जाएगा।अभी तक यह अगले दिन होता था।

मोबाइल पर बात करना भी मंहगा

जियो, भारती एयरटेल और वोडाफोन आइडिया ने जुलाई से मोबाइल पर बात करना और इंटरनेट का इस्तेमाल करना महंगा कर दिया है। जियो और एयरटेल की मोबाइल दरें तीन जुलाई से महंगी हो जाएंगी। वोडाफोन आइडिया भी 4 जुलाई से टैरिफ महंगा कर देगा।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: आईटीआई चौकीदार की हत्या, खेत में मिला शव

जनवाणी संवाददाता | गंगोह: थाना गंगोह क्षेत्र के गांव ईस्सोपुर...
spot_imgspot_img