Tuesday, March 24, 2026
- Advertisement -

इसे लापरवाही कहें या दुर्भाग्य

  • राली चौहान गांव के छह लोगो की करंट लगने से हुई थी मौत

  • 26.5 फीट ऊंची कांवड़ और हाई टेंशन लाइन में था कम फासला

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: भावनपुर थाना क्षेत्र के राली चौहान गांव के कांवड़ लेने गए पच्चीस लोगो के ग्रुप का अपने गांव पहुंचने से पहले एक भीषण हादसे से सामना हो गया था। गांव के नजदीक हाई टेंशन लाइन से टकराने से छह लोगो की मौत और डेढ़ दर्जन लोग घायल हुए थे, रविवार को प्रशासन ने मरे हुए लोगों का पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया।

वहीँ, आरोपियों के खिलाफ कारवाई और मुआवजे की मांग को लेकर रात भर चला रास्ता जाम सुबह दस बजे पुलिस की सख्ती के बाद खुल गया। राली चौहान गांव में रात लोगो को आंसुओं में कटी और हर कोई अपने लाडले के शव का इंतजार करने में लगा रहा। वही गांव की महिलाएं और युवक पूरी रात किला रोड पर जाम लगा कर बैठे रहे।

सुबह होते ही डीएम दीपक मीणा और तमाम मजिस्ट्रेट के अलावा पुलिस के आला अधिकारी भी लोगो को समझाने में लगे रहे लेकिन ग्रामीण मानने को तैयार नहीं थे। हर कोई आरोपी जेई को बुलाने की मांग कर रहा था। दस बजे के करीब अधिकारियों से बातचीत के बाद धरना और जाम खुल गया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP Cabinet Decisions 2026: किसानों को MSP में बढ़ोतरी, गोरखपुर बनेगा सोलर सिटी

जनवाणी ब्यूरो | लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक...

हमारी धार्मिक अवधारणाएं विज्ञान सम्मत

राजेंद्र बज वर्तमान दौर में सारी दुनिया हमारी अपनी गौरवशाली...

गैस को देखने का अपना अपना नजरिया

समस्या गैस की हो, तो प्राथमिक स्तर पर परीक्षण...
spot_imgspot_img