- एमडी कालेज में सात दिवसीय शिविर के दूसरे दिन बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ दिवस के रूप में मनाया
जनवाणी ब्यूरो |
बिजनौर: एमडी कालेज आफ हायर एजुकेशन निकट चामुंडा मंदिर बिजनौर में राष्टीय सेवा योजना सात दिवसीय विशेष शिविर का द्वितीय दिन गांव कादरपुर जसवंत तीबडी मे प्रथम इकाई, घेर रामबाग में द्वितीय इकाई तथा गोकलपुर की चुंगी में तृतीय इकाई ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ दिवस के रुप मे मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलित करके किया गया।

महाविद्यालय के प्रबंधक डा.विदित कुमार ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान को समाज में घर-घर पहुंचाने के लिए आवश्यक बताया और नारी महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम अधिकारी ने छात्र-छात्राओं की टोली बनाकर विभाजित किया और ग्रामीणों को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के बारे में जागरूक किया।
कार्यक्रम अधिकारी शफक रिजवी, डा.अमित चिकारा, प्राची त्यागी ने अपनी-अपनी इकाई का सफल निर्देशन किया और अपने विचार रखे। कार्यक्रम में प्रीति सेतिया, सुरभि अग्रवाल, जितेंद्र विश्नोई आदि का सराहना सहयोग रहा।

