Wednesday, May 20, 2026
- Advertisement -

प्रेमी से कराई पति की हत्या, कातिल पत्नी समेत चार गिरफ्तार

  • अभियुक्तों पर मुकदमा पंजीकृत भेजा जा रहा है जेल

जनवाणी ब्यूरो |

बिजनौर: कोतवाली पुलिस ने इकरामुद्दीन की हत्या करने में शामिल मृतक की पत्नी सहित चार अभियुक्तों को मालन नदी से गिरफ्तार किया है। मृतक की पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कराई थी। अभियुक्तों के पास से घटना में संबंधित तीन मोबाईल, एक पर्स मृतक का, दो मोटरसाईकिल तथा हत्या में प्रयुक्त मफलर बरामद किया है।

थाना कोतवाली शहर के अंतर्गत इकरामुद्दीन निवासी ग्राम अमीपुर सुधा उर्फ जंदरपुर का शव ग्राम मुकीमपुर धर्मसी व गजरौला शिव वाले रास्ते पर बाग में पड़ा मिला। मृतक इकरामुद्दीन के भाई सलीम पुत्र इस्लामुद्दीन ने कोतवाली थाने में अवगत कराया कि उसके भाई की पत्नी गुलशन के अवैध संबंध उसके फुफा के लडके जाकिर से काफी समय से चल रहे है एवं गुलशन द्वारा जाकिर व उसके साथियों के साथ मिलकर भाई की हत्या षडयंत्र के तहत करायी गई।

घटना के दृष्टिगत एसपी डा.धर्मवीर सिंह ने स्वाट टीम एवं कोतवाली पुलिस को घटना का अनावरण कर अभियुक्तगण की गिरफ्तारी के लिए निर्देश दिए। इसी क्रम में मंगलवार को घटना में शामिल अभियुक्त गण मृतक की पत्नी गुलशन निवासी ग्राम अमीपुर सुधा उर्फ जंदरपुर, जाकिर पुत्र मोहम्मद शरीफ, आबिद पुत्र मोहम्मद शरीफ निवासीगण मोहल्ला भानियावाला कस्बा व थाना डोईवाला देहरादून, आस मोहम्मद उर्फ आशू पुत्र मोहम्मद बाबू निवासी मोहल्ला जाफ्तागंज थाना नजीबाबाद हाल पता मोहल्ला भानियावाला कस्बा व थाना डोईवाला जिला देहरादून उत्तराखंड को मालन नदी के पास से गिरफ्तार किया है।

अभियुक्तों के पास से घटना में संबंधित तीन मोबाईल, एक पर्स मृतक का, दो मोटरसाईकिल तथा हत्या में प्रयुक्त मफलर बरामद किया है। पूछताछ में आरोपी जाकिर ने बताया कि मृतक की पत्नी गुलशन से पिछले काफी समय से प्रेम प्रंसग व नाजायज संबंध थे। गुलशन से अवैध संबंधों का जब गुलशन के पति इकराम को पता चला तो वह हम दोनों से नाराज रहने लगा। पत्नी गुलशन की सहमति से भाई आबिद व दोस्त आस मोहम्मद के साथ मिलकर 27 फरवरी को इकराम को घर से बाग में बुलाकर बीयर पिलाकर मफलर से गला घोंटकर हत्या कर दी थी।

अभियुक्तों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेजा जा रहा है। इस दौरान गिरफ्तारी करने वाली स्वाट टीम में निरीक्षक राजकुमार शर्मा, एसआई मनोज परमार, संजय कुमार, हेड कांस्टेबल राजकुमार नागर, कांस्टेबल खालिद, मोहित शर्मा, रईस अहमद, रणजीत मलिक, मोनू, दिग्विजय सिंह, गौरव तोमर, अरुण कुमार, विकास बैंसला, सुनित कुमार व कोतवाली पुलिस टीम में निरीक्षक अपराध विपिन कुमार, एसआई योगेश कुमार शर्मा, कांस्टेबल रुपक मलिक, चैन सिंह, आकाश, चालक राजीव कुमार आदि मौजूद रहे। एसपी डा.धर्मवीर सिंह ने पुलिस टीम के सराहनीय कार्य के लिए दस हजार रूपये पुरस्कार दिया।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

PM Modi: देश को अलविदा कह गए भुवन चंद्र खंडूरी, पीएम मोदी ने जताया दुख

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार...
spot_imgspot_img