Saturday, January 24, 2026
- Advertisement -

भू माफियाओं पर कैंट बोर्ड की कार्रवाई से मचा हड़कंप

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: सेना की भूमि पर गिद्ध दृष्टि रखने वाले भू माफियाओं पर कैंट बोर्ड के सीईओ प्रसाद चौहान के निर्देश पर इंजीनियरिंग सेक्शन द्वारा की गई कार्रवाई से हड़कंप मच गया है। छावनी में रक्षा संपदा कार्यालय से चंद कदम की दूरी पर बंगला नंबर 64 में किए जा रहे अवैध निर्माण को इंजीनियरिंग सेक्शन के दस्ते ने जमींदोज कर दिया है।

इंजीनियर सेक्शन की टीम शनिवार की सुबह बंगला नंबर 64 पर पहुंची वहां काफी बड़ा अवैध निर्माण किया जा चुका था। यहां पर बार और रेस्टोरेंट की तैयारी थी। इसकी जानकारी मिलते ही की अधिशासी अधिकारी कैंट तुरंत एक्शन मोड में आ गए। उनके निर्देश पर अवैध निर्माण ध्वस्त कर दिया गया।

19 3

अवैध निर्माण ध्वस्त होने पर कैंट बोर्ड के उन मेंबरों में हड़कंप मचा हुआ है जो इस प्रकार के अवैध निर्माण कार्यों में कथित तौर से लिप्त हैं। यह भी जानकारी मिली है कि इस अवैध निर्माण के पीछे भी कैंट बोर्ड के कुछ सदस्यों का वरदहस्त भू माफियाओं को हासिल था।

कैंट प्रशासन ने दो टूक कह दिया है ​कि अवैध निर्माण किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। सरकारी जमीन पर कब्जा करने वाले जेल भेजे जाएंगे। प्रसाद चौहान के तेवरों से भू माफियाओं में खासी दहशत देखी जा रही है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में कैंट बोर्ड प्रशासन भू माफियाओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करने जा रहा है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Delhi News: आधी रात को मुठभेड़, दिल्ली पुलिस ने शातिर झपटमार को किया गिरफ्तार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली के साउथ ईस्ट जिले...

Tech News: WhatsApp ला रहा है नया ‘Recent History Sharing’ फीचर, ग्रुप जॉइन करते ही दिखेगी पुरानी Chat

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: मैसेजिंग ऐप WhatsApp अपने यूजर्स...

Box Office Report: ‘बॉर्डर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाल, पहले ही दिन तोड़ा ‘धुरंधर’ का रिकॉर्ड

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img

1 COMMENT

Comments are closed.