Monday, March 16, 2026
- Advertisement -

कबाड़ी की दुकान में घुसी कार, चार की गई जान, दो हालत गंभीर

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: आज गुरूवार को यूपी की एटा जिले में एक बड़ा हादसा हो गया जिसमें चार लोगों की जहां मौत हो गई तो वहीं दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। खबर के मुताबिक जिले की पिलुआ थाना के पास सुबह सात बजे एक स्कार्पियो गाड़ी एक कबाड़ी की दुकान में अचानक घुस गई।

रफ्तार तेज होने के चलते मौके पर तीन की मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। इस घटना में घायल अभी भी दो की हालत नाजुक बनी हुई है, जिन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती करा दिया गया है।

मृतकों के नाम और पते अभी तक स्पष्ट नहीं हो पा रहे हैं। कार में सवार घायल बोलने की स्थिति में नहीं हैं, इसके चलते स्पष्ट नहीं हो पा रहा कि मृतक और घायल कहां के रहने वाले हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायलों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...

IAF Agniveer Vayu: खिलाड़ियों के लिए एयरफोर्स भर्ती, जानें आवेदन शुरू होने की तारीख

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय वायु सेना ने अग्निवीर...

Delhi Fire: दिल्ली के नेचर बाजार में भीषण आग, 40 दुकानें जलकर खाक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रविवार सुबह दिल्ली के अंधेरिया...
spot_imgspot_img