Sunday, May 3, 2026
- Advertisement -

लगातार होते वैक्सीनेशन से घटने लगे कोरोना के केस

  • वैक्सीनेशन सेंटरों पर अब लगने लगी है भीड़

जनवाणी ब्यूरो |

सहारनपुर: जनपद में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार घटते जा रहे हैं। इसकी बानगी पिछले कुछ दिनों के आकड़ों को देखकर लगाई जा सकती है। हालांकि जनपद में कोरोना संक्रमण के मामले घट रहे हैं और उसी हिसाब से बात अगर वैक्सीनेशन की हो तो जनपद में प्रतिदिन वैक्सीनेट होने वाले लोगों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। जनपद में 28 मई तक 3,74,679 लोग कोविड वैक्सीन लगवा चुके हैं।

पहली डोज लेने वाले लोगों की संख्या 3,18,807 है जबकि 55,872 लोगों को कोविड की दूसरी डोज भी लग चुकी है। जबकि शनिवार को भी दोपहर 4 बजे तक करीब 9,868 लोगों को कोविड वैक्सीन लग चुकी है।
जनपद में कोरोना वैक्सीन लगवाने को लेकर अच्छा खासा उत्साह नजर आ रहा है। इस बात की पुष्टि न सिर्फ वैक्सीनेशन सेंटरों पर लगी लोगों की भीड़ से होती है बल्कि इस बात की तसदीक वैक्सीनेशन के लिए बनाई गई कोविन एप के आंकड़े भी करते हैं।

सहारनपुर के तीन जिलों सहारनपुर, मुजफ्फरनगर एवं शामली में से सहारनपुर जनपद में सबसे ज्यादा वैक्सीनेशन हो चुका है। जबकि सबसे कम वैक्सीन लगाने की रफ्तार सबसे कम शामली जिले की है। वहां अभी तक प्राप्त आकंडों के अनुसार 1,16,081 लोगों को ही वैक्सीन लगाई जा सकी है। मुजफ्फरनगर जिले में 2,35,224 लोगों का वैक्सीनेशन अभी तक किया जा चुका है। जबकि सहारनपुर जनपद की बता करें तो अकेले मई माह की 1 मई से 28 मई तक कोविन एप पर उपलब्ध आकंडों के हिसाब से जनपद में करीब 135,717 लोग कोविड वैक्सीन लगवा चुके है। जबकि वैक्सीनेशन की शुरुआत होने से पिछले माह की 29 अप्रैल तक करीब 2.16 लाख लोगों को कोविड वैक्सीन लगाई जा चुकी थी।

वैक्सीन लगवाने को लेकर सबसे अधिक उत्साह 18 वर्ष से 44 वर्ष तक के लोगों के बीच है। जनपद में 18 वर्ष से ऊपर के लोगों को गत 10 मई से कोरोना वैक्सीन लगाने का अभियान शुुरु किया गया था। 10 मई से 28 मई तक के बीच 18 वर्ष से 44 वर्ष तक के 1,00,625 लोगों का वैक्सीनेशन किया जा चुका है। यह आंकडे बेहद उत्साहजनक है। जबकि 45 से 60 वर्ष तक के लोगों का वैक्सीनेशन गत एक अप्रैल से शुरु हुआ था। जनपद में 45 से 60 वर्ष तक के 1,26,881 लोगों का अभी तक वैक्सीनेशन हो चुका है। जबकि 60 वर्ष से ऊपर के 91,261 लोगों का वैक्सीनेशन जनपद में अभी तक किया जा चुका है।

  • पुरुष 1,79,489
  • महिला 1,39,229
  • 18-44 वर्ष उम्र सीमा 1,00,625
  • 45- 60 वर्ष उम्र सीमा 1,26,881
  • 60 वर्ष से ऊपर 91,261

यूं बढ़ता गया वैक्सीनेशन का ग्राफ

  • 01 मई से 07 मई तक 15,402(कुल डोज)
  • 08 मई से 14 मई तक 29,216(कुल डोज)
  • 15 मई से 21 मई तक 40,714(कुल डोज)
  • 22 मई से 28 मई तक 50,385(कुल डोज)
spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Kaps Cafe Firing: कपिल शर्मा के कैफे के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग, सुरक्षा में बढ़ा अलर्ट

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img