- मुठभेड़ में पुलिस ने किया गिरफ्तार, गैंग बनाकर करते थे अपराध
जनवाणी टीम |
बिजनौर/किरतपुर/रायपुर सादात: नगीना देहात व किरतपुर पुलिस ने गैंगलीडर शहजाद उर्फ लंगडा के साथ पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। जिसमें गैंगलीडर शहजाद को चौकी भनेड़ा पुल के पास राम खटाई नहर की पटरी से 300 ग्राम चरस व पांच अभियुक्तों को जोगीरम्पुरी नहर पटरी से मुठभेड़ में गिरफ्तार किया।
शहजाद उर्फ लंगडा पर एसपी ने 15 हजार का इनाम भी घोषित किया था। अभियुक्तों के पास से दो तंमचे, एक खोखा कारतूस, पांच जिंदा कारतूस, चोरी किए पशुओं के रस्से व एक गाडी पिकप बरामद की गई।
नगीना देहात पुलिस ने गुरुवार को मुखबिर की सूचना पर पशु चोरों की गिरफ्तारी के लिए जोगीरम्पुरी नहर पटरी पर एक संदिग्ध पिकप को रोकने का प्रयास किया तो गाड़ी में सवार बदमाशों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग शुरू कर दी।

पुलिस टीम ने अपना बचाव करते हुए जान की परवाह न करके मौके से अभियुक्तगण साजिद पुत्र मकसूद निवासी मोहल्ला मीर की सराय थाना नगीना, नसीम पुत्र खुर्शीद निवासी मोहल्ला लुहारी सराय थाना नगीना, सुलेमान पुत्र शमीम निवासी काजीवाला थाना कोतवाली शहर, रिजवान पुत्र अमरुदीन निवासी मोहल्ला लाठी वाला सराय मीर थाना नगीना, रिजवान पुत्र महबूब निवासी मोहल्ला जाफ्तागंज थाना नगीना को दो तंमचे 315 बोर, एक खोखा कारतूस, पांच जिंदा कारतूस 315 बोर, दो नाजायज चाकू व पशुओं की चोरी से मिले 3835 रूपये सहित गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान अभियुक्तों ने बताया कि उनका गैंगलीडर शहजाद उर्फ लंगडा है तथा हम सभी लोग गैंग बनाकर पशुओं की चोरी करते है।

इसी क्रम में किरतपुर पुलिस ने शहजाद उर्फ लंगडा पुत्र नूर मौहम्मद निवासी ग्राम भनेड़ा थाना किरतपुर को गुरुवार को चौकी भनेड़ा में पुल के पास राम खटाई नहर की पटरी से 300 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। अभियुक्त पर एसपी ने 15 हजार का इनाम भी घोषित किया था।
पूछताछ के दौरान शहजाद ने बताया कि गैंग बनाकर रात में गांव के बाहरी छोर पर स्थित मकानोें से पशु चोरी कर खेतों के रास्ते से दूर मैन रोड पर आड में खडी गाड़ी में लाद लेते थे तथा चोरी किए गए पशुओं को रिजवान निवासी चुचैला थाना धनौरा अमरोहा की जान पहचान के कटान करने वाले व्यक्ति को बेच देते थे।
पशुओं को खरीदकर कटान करने वाले की जानकारी रिजवान को ही है। आरोपियों पर पूर्व से ही कई थानों में दर्जनों मुकदमें दर्ज है। शहजाद उर्फ लंगडा व उपरोक्त पर अभियोग पंजीकृत कर न्यायालय पेश किया जा रहा है। इस दौरान गिरफ्तारी करने वाली नगीना पुलिस टीम में उदय प्रताप थानाध्यक्ष नगीना देहात, एसआई सत्येंद्र सिंह, बृजराज सिंह, कांस्टेबल सोबरन सिंह, रोहित चौधरी, दीपक तोमर, बोबी कुमार, सददाम हुसैन, धर्मेंद्र सिंह, कपिल कुमार, सुमित कुमार तथा किरतपुर पुलिस में प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र कुमार, एसआई पवन कुमार, मीर हसन, सुशील कुमार, आरक्षी पुष्पेंद्र, नीरज जावला थाना किरतपुर मौजूद रहे।

