- बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग ने वितरित किए पैड
जनवाणी ब्यूरो |
शामली: बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से किशोरियों को नि:शुल्क सैनेटरी नैपकिन पैड का वितरण किया गया। बुधवार को आयोजित कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य विकास अधिकारी शंभूनाथ तिवारी ने किया। कार्यक्रम में मुख्य विकास ने 30 किशोरियों को सैनेटरी नैपकिन पैड का वितरण किया गया।
इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी ने सैनेटरी नैपकिन पैड के लाभ के और इसका प्रयोग ना करने से होने वाली गंभीर बीमारियों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि शारीरिक एवं स्वास्थ्य के लिए किशोरी सैनेटरी नैपकिन पैड का प्रयोग करें। उन्होंने बताया कि सैनेटरी पैड के अतिरिक्त अन्य किसी चीज का इस्तेमाल करने से गंभीर रोगों की शिकायत हो जाती है।
यहां तक की गर्भाशय का कैंसर, असामायिक गर्भपात होने की भी शिकायत रहती है। उन्होंने उपस्थित कार्यकत्री एवं जन सामान्य से अपील करते हुए हा कि जिस तरह घर के सामान की लिस्ट तैयार की जाती है, उसी तरह आवश्यक सामान में सैनेटरी पैड को भी शामिल किया जाए।

