Monday, March 23, 2026
- Advertisement -

सीसीटीवी फुटेज खंगाली, चोरों की तलाश शुरू

  • नजीबाबाद क्षेत्र के आदर्शनगर में व्यक्ति के गले से चैन स्नैचिंग का मामला

जनवाणी संवाददाता |

नजीबाबाद: नजीबाबाद क्षेत्र के आदर्शनगर में बाइक सवार युवकों द्वारा सोने की चेन झपटने के मामले में पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीं पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगाला और चैन स्नेचिंग करने वालों को चिन्हित कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

आदर्शनगर निवासी हरेन्द्र सिंह राजपूत पुत्र स्व चन्द्रपाल सिंह शुक्रवार को अपने घर के बाहर किसी काम से आए थे तभी दो युवक सफेद रंग की आपाची बाइक पर आए और उनके गले में पड़ी सोने की चेन झपट कर फरार हो गए थे। मामले में दो अज्ञात के खिलाफ संबधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस द्वारा तीन टीमें गठित कर चैन लुटेरों के हुलिए और बाइक के आधार पर तलाश शुरू कर दी गई है। सीओ गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस टीम चैन स्नैचिंग करने वालों की तलाश कर रही है। जल्दी आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP Cabinet Decisions 2026: किसानों को MSP में बढ़ोतरी, गोरखपुर बनेगा सोलर सिटी

जनवाणी ब्यूरो | लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक...

हमारी धार्मिक अवधारणाएं विज्ञान सम्मत

राजेंद्र बज वर्तमान दौर में सारी दुनिया हमारी अपनी गौरवशाली...

गैस को देखने का अपना अपना नजरिया

समस्या गैस की हो, तो प्राथमिक स्तर पर परीक्षण...
spot_imgspot_img