- 25 जरूरतमंदों को चिन्हित कर सेवाएं दी
जनवाणी संवाददाता |
नजीबाबाद: लायन्स क्लब नजीबाबाद रेनबो ने लॉक डाउन के दौरान 25 जरूरतमन्द लोगों को खाद्य सामग्री वितरित की। संस्था की सदस्याओं ने अन्य समाज सेवी संस्थाओं से भी जरूरतमंदों की सेवा करने का आह्वान किया।
शनिवार को संस्था ने कुछ ऐसे जरूरत मन्द लोगों को चिन्हित किया ,जो कोरोनावायरस जैसी वैश्विक महामारी में लाकडाउन की वजह से भरपेट भोजन की व्यवस्था करने में असमर्थ थे , क्लब द्वारा ऐसे 25 जरूरत मन्द परिवारों को चिन्हित कर उनकों राशन व सब्जी वितरित की।
इसके अलावा उन सभी को आश्वासन दिया गया कि कोई भी खाने की जरूरत का सामान चाहिए तो लायन्स क्लब उनकी जरूरत को पूरा करने की कोशिश करेगा। अध्यक्ष शालू सिंघल व सचिव रश्मि गुप्ता द्वारा अपने ही निवास स्थान पर सभी को आटा ,चावल सब्ज़ियां, मसाले अन्य जरूरी सामान उपलब्ध कराया गया। कोविड नियमों का पालन करते हुए सामान वितरित किया। कोषाध्यक्ष लायन रजनी तागरा एवं क्लब सदस्यों का सहयोग रहा।

