Monday, March 16, 2026
- Advertisement -

डीएम की नाराजगी पर सीडीओ पहुंचीं पटेल मंडप, अश्लील डांस कराया बंद

  • हिंदू मुस्लिम एकता का प्रतीक प्रांतीय नौचंदी मेला अश्लीलता की भेंट चढ़ गया

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: हिंदू मुस्लिम एकता का प्रतीक प्रांतीय नौचंदी मेला अश्लीलता की भेंट चढ़ गया। पटेल मंडप जमकर अश्लीलता परोसी गयी। सोमवार को केशव गुर्जर एंड पार्टी द्वारा एक देहाती शाम आपके नाम से पटेल मंडप में रागिनी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन तस्वीर चपराना, भाजपा नेता नरेश गुर्जर तथा जिला पंचायत सदस्य अमित कसाना द्वारा किया गया। मंच पर रागिनी के नाम पर हरियाणा की रागिनी कलाकार डिम्पल चौधरी ने जमकर गोरे तन से सरकता जाए पर अश्लील नृत्य पेश किया।

पटेल मंडप में मौजूद युवाओं की भीड़ ने जमकर नोट उड़ाए व कमेंटबाजी की। जिससे उत्साहित होकर डिंपल चौधरी ने जमकर अंग प्रदर्शन किया। कुछ ही देर में वीडियो वायरल होने पर डीएम दीपक मीणा के आदेश पर सीडीओ नूपुर गोयल पटेल मंडप पहुंच गई। मेला समिति के सदस्यों को फटकार लगाकर पुलिस के साथ रागिनी को बंद कराया। जिसके बाद पटेल मंडप के मेन गेट पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया और सवाई भट्ट का का कार्यक्रम शुरू कराया गया। इस दौरान परिवारों के साथ आये लोग उठकर वापस चले गए।

अश्लील वीडियो मामले ने तूल जब पकड़ा कुछ ही देर में शहर भर में रागिनी की अश्लील अंग प्रदर्शन वीडियो वायरल हुई। अभी हाल ही में सरधना स्थित बूढ़ा बाबू मेले में भी रागिनी कलाकारों द्वारा अश्लील डांस की प्रस्तुति दी गयी थी। सोमवार को नौचंदी में अश्लीलता का पहला मामला नहीं हैं। शनिवार रात को ही एक युवक-युवती का मौत के कुआं के पास बने सेल्फी पॉइंट पर अश्लील हरकतें करते हुए वीडियो वायरल हुआ था। जिसके बाद हिंदू संगठनों ने विरोध दर्ज कराया था।

मेला नौचंदी में बना जंग का मैदान, मची भगदड़

मेला नौचंदी जंग का मैदान बन गया। कुछ युवक एक-दूसरे के खून के प्यासे हो गए। घटना मेला स्थल में खन्ना सुपर सोफ्टी के सामने मारपीट व हंगामे की इस घटना का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो यूपी पुलिस की सोशल साइट पर भी ट्वीट किया गया है। वीडियो में कुछ युवकों एक-दूसरे पर जानलेवा हमले कर रहे हैं। बेल्ट, स्टिक व लोहे की रॉड का जमकर इस्तेमाल किया जा रहा है।

मारपीट करने वाले सीधे सिर पर प्रहार करने कर रहे हैं। उछल-उछल कर एक दूसरे पर हमला कर रहे हैं। मेले के दुकानदार सहमे खडेÞ नजर आ रहे हैं। किसी की इतनी हिम्मत नहीं हो पा रही है कि इनके बीच कूदकर इन्हें रोक सके, बीच बचाव कर सके। छोटे से नहीं बल्कि मेले में जिस जगह यह मारपीट नजर आ रही है, वहां बड़ा बाजार है। भागकर हमले किए जा रहे हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि वीडियो की जांच करायी जा रही है। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।

मेले में अश्लीलता पर युवक-युवती पर एफआईआर दर्ज

मेला नौचंदी में बनाए गए सेल्फी प्वाइंट पर युवक-युवती की आपत्तिजनक हरकत की घटना पर नौचंदी पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। मेले के ठेके से जुडेÞ सचिन शर्मा की तहरीर पर यह मुकदमा लिखा गया है। मेला प्रभारी अतुल चौधरी ने बताया कि पुलिस मामले की पुलिस जांच कर रही है। उल्लेखनीय है कि मेले के सेल्फी पाइंट पर खडेÞ एक युवक-युवती का आपत्तिजनक वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। यह वीडियो शनिवार की बताई जा रही है। हिन्दू संगठन के सचिन सिरोही इस मामले को लेकर थाना नौचंदी पहुंच गए थे।

उन्होंने इस की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की थी। बताया जाता है कि युवक युवती अपने कुछ दोस्तों के साथ मेला देखने पहुंचे थे। वहीं पर दोस्तों की इस प्रेमी युगल बताए जा रहे युवक युवती से शर्त लग गयी। उस शर्त के बाद ही युवक युवती से मेला नौचंदी के सेल्फी पाइंट पर आपत्तिजनक हरकत की। पुलिस का कहना है कि सार्वजनिक स्थल पर अश्लील हकरत करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों की तलाश कर कार्रवाई की जाएगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...

IAF Agniveer Vayu: खिलाड़ियों के लिए एयरफोर्स भर्ती, जानें आवेदन शुरू होने की तारीख

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय वायु सेना ने अग्निवीर...

Delhi Fire: दिल्ली के नेचर बाजार में भीषण आग, 40 दुकानें जलकर खाक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रविवार सुबह दिल्ली के अंधेरिया...
spot_imgspot_img