Tuesday, June 16, 2026
- Advertisement -

नौकरी दिलाने के नाम पर 3.20 लाख की ठगी

  • दुबई में नौकरी लगवाने के नाम पर सात लाख रुपये मांगे

जनवाणी संवाददाता |

कंकरखेड़ा: शामली जनपद के थाना भवन क्षेत्र में गांव सलामपुर निवासी आकिल पुत्र मोहम्मद साकिर ने बताया कि उसकी ससुराल पल्लवपुरम के पल्हैड़ा में है। आरोप है कि बीते जून महीने में उसके पास कंकरखेड़ा निवासी राहुल नाम के युवक ने काल की। जिसमें राहुल ने आकिल की नौकरी दुबई में लगवाने के नाम पर सात लाख रुपये मांगे। मोटी रकम देने से आकिल ने इंकार कर दिया। फिर कई दिनों के बाद राहुल ने आकिल को काल कर साढ़े तीन लाख रुपये मांगे। जिसमें 50 हजार रुपये महीने की नौकरी लगवाने की बात कही।

आकिल ने कहा कि 28 जून को उसने राहुल को कंकरखेड़ा स्थित उसके दफ्तर में टिकट के लिए बीस हजार रुपये। फिर 1.60 लाख की आनलाइन पैमेंट की, फिर बाकी रकम नगद दी गई। 3.20 लाख रुपये राहुल को दिए गए। आकिल को दुबई की बजाए ईरान भेजा गया। आकिल ने ईरान भेजने का कारण पूछा तो उसे वहीं नौकरी करने को कहा। आकिल ने बताया कि वह ईरान के सिराज शहर पहुंचा। जहां उसकी मुलाकात एक एजेंट से हुई। आकिल ने एजेंट से नौकरी ज्वाइनिंग कराने को कहा। जिस पर आकिल को कमरे में बंद कर पीटा गया।

उसकी वीडियो बनवाकर जबरन अपने पेट में पथरी और हार्ट पैसेंट होने की बात रिकार्ड कराई। 12 जुलाई को आकिल वापस मेरठ आ गया। आकिल सोमवार को राहुल के दफ्तर रुपये मांगने पहुंचा। जहां राहुल ने अपने साथी किशन के साथ मिलकर उसको गिराकर पीटकर घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस किशन को थाने ले गई। जबकि राहुल भाग गया। इंस्पेक्टर योगेश शर्मा का कहना है कि नौकरी के नाम पर रुपये ठगी करने का आरोप लगा है। सभी कागजों की जांच के बाद आरोपितों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

डिस्पेंसरी के चौकीदार ने दिल्ली पुलिस के रिटायर्ड दारोगा पर किया हमला

कंकरखेड़ा: खिर्वा रोड पर एक डिस्पेंसरी के चौकीदार ने दिल्ली पुलिस के रिटायर्ड दारोगा पर हमला कर दिया। दारोगा चोट लगने से घायल हो गया। संतविहार निवासी राकेश कुमार त्यागी दिल्ली पुलिस के रिटायर्ड दारोगा है। दारोगा ने बताया कि वह सुबह के समय डिस्पेंसरी में दवाई लेने के लिए पहुंचा था। जिस पर डिस्पेंसरी के फार्मासिस्ट ने दारोगा को शाम को दवाई ले जाने के लिए कहा था। फार्मासिस्ट ने दारोगा से कहा कि वह डिस्पेंसरी के चौकीदार को दवाई दे जाएगा। शाम के समय दारोगा चौकीदार से दवाई लेने के लिए डिस्पेंसरी पहुंचा।

दारोगा का आरोप है कि चौकीदार ने दवाई देने से मना कर दिया। वही दारोगा के साथ गाली-गलौज करने लगा। दारोगा ने चौकीदार की हरकतों का विरोध किया। जिसके बाद चौकीदार ने नुकीले हथियार से दारोगा पर जानलेवा हमला कर दिया। चौकीदार के हमले में दारोगा लहूलुहान हो गया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर दौड़े। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस चौकीदार को लेकर थाने आ गई। कार्यवाहक थाना प्रभारी योगेश शर्मा का कहना है कि दोनों पक्षों में समझौता हो गया है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Share Market: मजबूत शुरुआत के साथ खुला बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी में शानदार उछाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार के...

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में मौसम का बदलेगा मिजाज, कई दिनों तक राहत के आसार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर के लोगों को भीषण...

Saharanpur News: मुठभेड़ में गौकशी के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, एक साथी फरार

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: थाना फतेहपुर क्षेत्र में पुलिस और...

Noida International Airport: ज़मीन से आसमान तक, नोएडा एयरपोर्ट पर किसानों की ऐतिहासिक उड़ान

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के विकास...
spot_imgspot_img