जनवाणी संवाददाता |
बड़ौत: नगर के गांधी पार्क नगर पालिका परिषद बड़ौत में भारतीय योग संस्थान के तत्वाधान में राजेंद्र प्रसाद जैन जिला प्रधान की अध्यक्षता में 55 वां स्थापना दिवस मनाया गया।जिला प्रधान द्वारा दीप प्रज्वलन के कार्यक्रम की शुरूआत की गई। प्रमिला देवी ने सरस्वती वंदना की प्रस्तुति की।
मुकेश दत्त कौशिक द्वारा ताड़ासन तथा त्रिकोणासन का अभ्यास कराया। रमन मनोचा द्वारा वृक्षासन,अश्वथासन, वीरेंद्र शर्मा एडवोकेट द्वारा योग मुद्रा एवं कोणासन, बदन सिंह द्वारा उष्ट्रासन एवं मकरासन तथा प्रीतम सिंह वर्मा द्वारा पवन मुक्त आसन का अभ्यास कराया गया। राजकुमार रुहेला द्वारा शवासन एवं योग गीत प्रस्तुत किया गया।

सहदेव सिंह ने सिंहासन एवं हंसी की क्रिया कराई। जसवीर सिंह पंवार ने गहरे लम्बे स्वांस एवं राजेश उज्जवल ने चंद्रभेदी प्राणायाम कराया।केडी शर्मा ने कपालभाति एवं वीरेंद्र शर्मा एडवोकेट ने उज्जायी प्राणायाम का अभ्यास कराया। सुनील शास्त्री द्वारा भ्रामरी एवं ध्यान की क्रियाएं कराई गई।
जिला प्रधान राजेंद्र प्रसाद जैन ने भारतीय योग संस्थान का लक्ष्य क्या है को विस्तार से बताया गया। राम कुमार सरोहा ने संस्थान का साहित्य एवं योग मंजरी के परिचय पर विस्तार से प्रकाश डाला। अंत में प्रमिला ने प्रार्थना एवं शांति पाठ का समापन करते हुए प्रसाद वितरण किया।

