- परिजनों ने ईश्वर को दिया धन्यवाद ठेकेदार ने कहा भूख से परेशान है लोग
जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: चमोली के तपोवन में ग्लेशियर फटने से हुई तबाही ने कई लोगों की जान ले ली। लालकुर्ती थानांतर्गत कसेरुखेड़ा में रहने वाले चार युवक भी जियो मोबाइल का टावर लगाने गये थे। इनके लापता होने की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया था। पूरी रात परिवार ने भगवान के सामने प्रार्थना में वक्त गुजारा। मंगलवार की सुबह इनके परिवारों की जिंदगी में खुशियों की सौगात लेकर आई। जब सवा 11 बजे के करीब ठेकेदार सौरभ प्रजापति के पास फोन आया कि चारों युवक सुरक्षित हैं।
आपदा के प्रकोप से बाल बाल बचे कसेरुखेड़ा के आजाद नगर मोहल्ले के रहने वाले रोहित प्रजापति, बालकराम, प्रदीप और उत्तराखंड की प्रलय में मेरठ से रवाना हुए 10 लोग लापता हो गए थे। जिसमें रोहित प्रजापति टीम को लीड कर रहा था। यह सभी लोग तपोवन से लगभग 18 किमी ऊपर जियो के टावर में इलेक्ट्रिक वर्क का काम कर रहे थे।
इन 10 लोगों की टीम में मेरठ जिले के चार, नजीबाबाद का एक और अमरोहा के पांच लोग शामिल हैं। गंगानगर के खटकाना पुल आजादनगर मोहल्ला निवासी चार युवक, जिसमें रोहित प्रजापति सुपरवाइजर है। रविवार सुबह 10 बजे के बाद घर वालों से सभी का संपर्क टूट गया था। सोमवार रात सभी की लोकेशन उत्तराखंड के तोलना गांव में मिली। जिसके बाद परिजनों ने राहत की सांस ली है। रोहित प्रजापति के रिश्तेदार सोमपाल प्रजापति ने बताया कि मंगलवार सुबह उनके मोबाइल पर रोहित का फोन आया।
रोहित ने कहा कि वह सभी लोग रैणी गांव में फंसे हुए हैं। सभी सुरक्षित हैं, लेकिन उनके पास सोमवार शाम भोजन सामग्री समाप्त हो गई है। जिस कारण वह बेहद परेशान हैं। सभी लोग भूखे हैं। वहीं सेना से मदद की गुहार लगाई है तो जिसपर जवानों ने मदद का आश्वासन दिया है।
रोहित ने बताया कि दूसरी टीम जोशीमठ में काम कर रही थी वो भी इलेक्ट्रिक का काम करने के लिये तपोवन की ओर चली गई थी। जिस वक्त हादसा हुआ उस वक्त चारों युवक रैणी गांव में फंसे हुए थे। परिजनों से संपर्क न हो पाने के कारण लोग अनहोनी को लेकर परेशान हो गए थे।
रोहित ने बताया कि रविवार से लेकर 60 घंटे से किसी को खाने को नहीं मिला है और भूख के मारे सभी का हाल बेहाल है। वहीं, रोहित के जीजा और ठेकेदार सौरभ प्रजापति ने बताया कि रैणी गांव में फंसे चारों लोगों को वापस लाने के प्रयास किये जा रहे हैं, पहली प्राथमिकता चारों लोगों के लिये राहत सामग्री की व्यवस्था करनी है।
चमोली आपदा के लिये बना नियंत्रण कक्ष, जारी किये नंबर
डीएम के. बालाजी ने बताया कि उत्तराखंड के चमोली जनपद में हुई आपदा मे कई व्यक्ति प्रभावित/लापता है तथा कुछ व्यक्तियों की मृत्यु होने की भी सूचना प्राप्त हुई है। उक्त आपदा में उत्तर प्रदेश के लापता व्यक्तियों के खोज-बचाव तथा उनके परिवारों से समन्वय के लिए राहत आयुक्त कार्यालय उत्तर प्रदेश स्थित राज्य स्तरीय इमरजेन्सी आॅपरेशन सेंटर 2467 क्रियाशील है।
उक्त आपदा में लापता व्यक्तियों के परिजन लापता व्यक्ति का विवरण जनपदीय नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर-0121-2664134 व उत्तर प्रदेश राज्य स्तरीय इमरजेंसी सेंटर के दूरभाष नंबर- 1070 व मोबाइल नंबर- 9454441036 पर दर्ज करा सकते हैं।
मेरठ के लापता/मृत व्यक्तियों के परिजनों से समन्वय के लिए कलक्टेÑट कार्यालय स्थित जिला इमरजेन्सी आॅपरेशन सेंटर में नियन्त्रण कक्ष दूरभाष नंबर-0121-2664134 तत्काल प्रभाव से 24़67 क्रियाशील किया गया है। नियंत्रण कक्ष में विभिन्न अधिकारियों व कर्मचारियों की आठ-आठ घंटे की ड्यूटी लगायी गयी है। प्रात: आठ बजे से अपराह्न चार बजे तक अवर अभियन्ता, सिंचाई विभाग मुकुल त्यागी मोबाइल नंबर-9719709279, पूर्ति लिपिक, कार्यालय जिला पूर्ति अधिकारी नरेन्द्र कुमार मोबाइल नंबर-9536312935 तथा संग्रह सेवक मुशीर आलम मोबाइल नंबर-9411826235, अपराह्न चार बजे से रात्रि 12 बजे तक अवर अभियन्ता, सिंचाई विभाग सत्यबीर सिंह मोबाइल नंबर- 9411712906, कनिष्ठ सहायक, कार्यालय नागरिक सुरक्षा प्रवीण कुमार मोबाइल नंबर-9837392748, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी, कार्यालय, नागरिक सुरक्षा मनोज कुमार मोबाइल नंबर- 9756624281 तथा रात्रि 12 बजे से प्रात: आठ बजे तक अवर अभियन्ता, सिंचाई विभाग संजय शर्मा मोबाइल नंबर-8218608970 तथा पूर्ति लिपिक, कार्यालय जिलापूर्ति अधिकारी शाहदाब मोबाइल नंबर-6398768630 की ड्यूटी लगायी गयी है।
डीएम ने बताया कि अपर जिलाधिकारी (वित्त) सुभाष चन्द्र प्रजापति मोबाइल नम्बर-9454417637 को नियंत्रण कक्ष का ओवरआॅल प्रभारी नामित किया जाता है। सभी अधिकारी नियत समय पर पहुंचकर उक्त आपदा में उत्तर प्रदेश के लापता व्यक्तियों के खोज-बचाव व राहत तथा उनके परिवारों से समन्वय करते हुए यथोचित कार्रवाई करेंगे। सभी शिफ्ट इंचार्ज अपनी आख्या ओवरआॅल प्रभारी के माध्यम से उनके समक्ष प्रस्तुत करेंगे।
नियंत्रण कक्ष अग्रिम आदेशों तक स्थापित रहेगा तथा उक्त आपदा में लापता व्यक्तियों के परिजन लापता व्यक्ति का विवरण नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर-0121-2664134 पर दर्ज करा सकते हैं। इसके अतिरिक्त उत्तर प्रदेश राज्य स्तरीय इमरजेंसी सेंटर के दूरभाष नंबर-1070 व मोबाइल नंबर-9454441036 पर भी लापता व्यक्ति के विवरण दर्ज करा सकते हैं।

