जनवाणी संवाददाता |
सहारनपुर: श्री राधाकृष्ण मंदिर क्लब के तत्वावधान में आयोजित होने वाले 40वें श्रीरामलीला एवं दशहरा महोत्सव की तैयारियों का शुभारंभ गांधी पार्क में बल्ली पूजन के साथ हुआ। श्रद्धा और धार्मिक वातावरण में आयोजित पूजन कार्यक्रम में क्लब पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने भाग लिया।पं. आत्माराम ने मंत्रोच्चार के बीच विधिवत पूजन कराया। क्लब के प्रधान चौ. जोगेंद्र कुमार ने पूजन में मुख्य रूप से भाग लिया। इस दौरान रामलीला एवं दशहरा महोत्सव के सफल आयोजन को लेकर तैयारियों पर भी चर्चा की गई।
क्लब के महामंत्री राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि गांधी पार्क में इस वर्ष 40वें श्रीरामलीला एवं दशहरा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन को लेकर क्लब की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। महोत्सव में धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों को परंपरागत स्वरूप में आयोजित करने की तैयारी है।इस अवसर पर दशहरा प्रधान संजय कपिल, कोषाध्यक्ष गुरमीत सिंह (शंटी), संयोजक राकेश वत्स, विक्रांत सैनी, विकास शर्मा, उमेश चंद्र छबोला, विपिन सलूजा, नवदीप आनंद, सचिन बई, हरविंद्र गोसाई, आनंद कुमार, अतुल सचदेव, हीरा ठाकुर, प्रथम वत्स, अक्षय त्यागी, गगन भंडारी, विनय वत्स, नितिन समेत क्लब के अन्य सदस्य मौजूद रहे।क्लब पदाधिकारियों ने बताया कि बल्ली पूजन के साथ ही रामलीला महोत्सव की तैयारियों को गति दे दी गई है। आगामी दिनों में मंच, आयोजन स्थल और अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जाएगा।

