Sunday, September 20, 2026
- Advertisement -

UP News: बसपा में एंट्री से पहले ही दीपिका आनंद आउट, मायावती ने ईशान आनंद को फिर सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

जनवाणी ब्यूरो |

यूपी: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो मायावती ने परिवार और पार्टी संगठन को लेकर एक बार फिर बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि आकाश आनंद और उनकी बहन को अब पार्टी में कोई जिम्मेदारी नहीं दी जाएगी। वहीं, अपने भाई आनंद कुमार के परिवार से केवल ईशान आनंद को पार्टी में सम्मानजनक जिम्मेदारी देकर आगे बढ़ाने का फैसला किया है।

सोशल मीडिया पर जारी अपने पोस्ट में मायावती ने कहा कि उन्होंने अपने अनुभवों को ध्यान में रखते हुए नजदीकी रिश्ते-नातों के मोह से ऊपर उठकर पार्टी और बहुजन समाज के हित में काम करने का निर्णय लिया है। उन्होंने बसपा संस्थापक कांशीराम का उदाहरण देते हुए कहा कि उन्होंने भी अपने रिश्तेदारों को राजनीतिक लाभ देने से दूरी बनाए रखी और अपना जीवन बहुजन समाज के हित के लिए समर्पित किया।

आनंद कुमार के आग्रह पर आकाश आनंद को राजनीति में आगे बढ़ाया

मायावती ने कहा कि कांशीराम से प्रेरित होकर उन्होंने भी अपना पूरा जीवन बहुजन समाज के लिए समर्पित किया। उन्होंने बताया कि एक महिला होने के नाते परिस्थितियों के कारण उन्हें अपने किसी न किसी भाई-बहन को साथ रखना पड़ा। इसी क्रम में उनके छोटे भाई आनंद कुमार लंबे समय से उनके साथ कार्यरत हैं।

मायावती के मुताबिक, आनंद कुमार के विशेष आग्रह पर उनके बड़े बेटे आकाश आनंद को राजनीति में आगे बढ़ाया गया। हालांकि, शादी के बाद आकाश आनंद के रवैये और गतिविधियों के कारण उन्हें पार्टी से अलग करना पड़ा। मायावती ने आरोप लगाया कि आकाश आनंद अब अपने ससुर अशोक सिद्धार्थ के प्रभाव में हैं और उन्हें दोबारा पार्टी में शामिल करना पार्टी के साथ विश्वासघात होगा।

आकाश आनंद की बहन को भी जिम्मेदारी से रखा जाएगा दूर

मायावती ने कहा कि आनंद कुमार के परिवार से किस सदस्य को पार्टी में आगे बढ़ाया जाए, इसे लेकर वह पिछले कुछ समय से दुविधा में थीं। गंभीर विचार-विमर्श के बाद उन्होंने तय किया है कि परिवार के उसी सदस्य को आगे बढ़ाया जाएगा, जो आकाश आनंद के रास्ते पर न चले।

उन्होंने कहा कि भविष्य में आकाश आनंद की बहन की मदद लेने का विकल्प भी उनके सामने था, लेकिन शादी के बाद उनका मामला भी आकाश आनंद जैसा होने की स्थिति में यह पार्टी के हित में उचित नहीं होगा। इसलिए आकाश आनंद और उनकी बहन को पार्टी की किसी भी जिम्मेदारी से दूर रखने का फैसला किया गया है। मायावती ने कहा कि इस निर्णय में अब कोई बदलाव नहीं होगा।

ईशान आनंद को मिलेगी पार्टी में जिम्मेदारी

मायावती ने घोषणा की कि आकाश आनंद और उनकी बहन के स्थान पर आनंद कुमार के परिवार से केवल ईशान आनंद को पार्टी में सम्मानजनक जिम्मेदारी देकर आगे बढ़ाया जाएगा।

हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यदि भविष्य में ईशान आनंद पार्टी विरोधी कोई गंभीर गतिविधि करते हैं, तो उन्हें भी पार्टी से बाहर कर दिया जाएगा। मायावती ने कहा कि ऐसी स्थिति में आनंद कुमार के परिवार के किसी अन्य सदस्य को पार्टी में छोटी या बड़ी कोई जिम्मेदारी नहीं दी जाएगी। इसके बजाय पार्टी में काम कर रहे दलित वर्ग के किसी मिशनरी और वफादार कार्यकर्ता को आगे बढ़ाया जाएगा।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Meerut News: स्वस्थ तन, स्वच्छ मन: मेरठ में नशा मुक्ति अभियान के तहत दिलाई गई शपथ

जनवाणी ब्यूरो | मेरठ: आज प्रातः रामचन्द्र मिशन हार्टफुलनेस ध्यान...

Saharanpur News: नितिन नबीन से मिले क़ारी अबरार जमाल, सहारनपुर दौरे के लिए दी अग्रिम बधाई

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: जमीअत हिमायतुल इस्लाम के राष्ट्रीय अध्यक्ष...
spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here