Sunday, May 10, 2026
- Advertisement -

देश में सबसे सस्ता पेट्रोल-डीजल यूपी में

  • प्रदेश में पेट्रोल-डीजल पर देश में सबसे कम है वैट कर की राशि, सीएम योगी ने दीपावली से पूर्व 12 रुपए प्रति लीटर घटाई थीं दरें
  • सीएम योगी ने एक माह पूर्व पेट्रोल-डीजल पर टैक्स बढ़ाने के प्रस्ताव को कर दिया था खारिज

जनवाणी ब्यूरो |

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनहित के प्रति सरोकारों के कारण देश में सबसे सस्ता पेट्रोल-डीजल उत्तर प्रदेश में है। पेट्रोल और डीजल पर वैट की दर बढ़ाने के लिए करीब एक माह पूर्व अधिकारियों की ओर से दिए गए प्रस्ताव को सीएम योगी ने खारिज कर दिया था। साथ ही कहा था कि जनहित में यह ठीक नहीं है।

सीएम योगी ने पिछले साल दीपावली से पूर्व पेट्रोल और डीजल पर 12 रुपए प्रति लीटर दरें घटाई थीं। आज भी प्रदेश में पेट्रोल-डीजल पर वैट कर की राशि देश में सबसे कम है। जबकि उत्तर प्रदेश की अपेक्षा दूसरे राज्यों में वैट की दरें करीब दुगुनी हैं। इसके बावजूद उन राज्यों में सरकारों की ओर से वैट की दरों में कटौती नहीं की जा रही है। जबकि केंद्र सरकार ने हाल ही में सेंट्रल एक्साइज में कटौती की है।

भाजपा शासित राज्यों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें कम हैं। उत्तर प्रदेश में नोएडा में पेट्रोल 96.57 रुपए और डीजल 89.96 रुपए प्रति लीटर है और लखनऊ में पेट्रोल 96.57 रुपए और डीजल 89.76 रुपए प्रति लीटर बेचा जा रहा है। जबकि विपक्षी पार्टियों की सरकारों में राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपए और डीजल 89.62 रुपए प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल 111.35 रुपए और डीजल 97.28 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। कोलकाता में पेट्रोल के दाम 106.03 रुपए और डीजल के दाम 92.76 रुपए प्रति लीटर है।

यूपी में दूसरे राज्यों से कम हैं पेट्रोल की कीमतें

विपक्षी दलों के शासित राज्यों में सबसे ज्यादा महंगा पेट्रोल बिक रहा है। आंध्र प्रदेश में पेट्रोल 112 रुपए, महाराष्ट्र में 112 रुपए, तेलंगाना में 110 रुपए, राजस्थान में 109 रुपए में बिक रहा है। जबकि उत्तर प्रदेश में 96 रुपए, उत्तराखंड में 95 रुपए, गुजरात में 96 रुपए और हरियाणा में 97 रुपए प्रति लीटर की दर से पेट्रोल बिक रहा है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: चिलकाना थाना पुलिस ने मुठभेड़ में लूट के दो आरोपी किए गिरफ्तार

 जनवाणी ब्यूरो । सहारनपुर: थाना चिलकाना पुलिस ने मुठभेड़ के...

UP News: सांसद चंद्रशेखर आजाद हाउस अरेस्ट, लालवाला गांव जाने से पहले पुलिस ने रोका

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष...

Saharanpur News: आईटीआई चौकीदार की हत्या, खेत में मिला शव

जनवाणी संवाददाता | गंगोह: थाना गंगोह क्षेत्र के गांव ईस्सोपुर...
spot_imgspot_img