Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

छपरौली विधायक ने किया बदरखा गौशाला का किया निरीक्षण

  • अनियमितता मिलने पर केयर-टेकर को दिशा-निर्देश

जनवाणी संवाददाता |

बड़ौत: बुधवार को भाजपा से छपरौली विधायक सहेन्द्र सिंह चौहान ने बदरखा गांव की गौशाला का अचानक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गौशाला में गायों के चारा, भूसा, चोकर, पानी व चारागाह आदि की व्यवस्था का का निरीक्षण किया।

बुधवार को विधायक सहेन्द्र सिंह रमाला अचानक शबगा गांव की गौशाला में पहुंचे। यहां उन्होंने गौशाला का निरीक्षण करते हुए गौवंश के लिए भूसे, चारा व अन्य सामान की जानकारी ली। उन्होंने गोदाम की अच्छे से सफाई रखने के वहां की देखरेख करने वालों को दिशा-निर्देश दिये।

विधायक ने गौशाला मे चारों ओर पौधे लगाकर सौंदर्यकरण कराने के लिए भी कहा। विधायक ने बारिस के मौसम को देखते हुए गायों की सुरक्षा एवं रखरखाव हेतु निर्देश दिये। समय-समय पर उन्हें पशु चिकित्सकों से दिखाने को कहा। गायों के चारा खाने वाले नांद को थोड़ा ऊंचा करने के लिए।

जिससे गौवंश को चारा खाने मे समस्या का सामना न करना पड़े। गौशाला में खाली जगह का उपयोग कर चारों ओर हरा चारा उगाने की सलाह दी। इस मौके पर विधायक ने कहा कि गौवंश भारतीय संस्कृति पूज्यनीय है। गाय हिन्दू संस्कृति से जुड़ी हुई है। इसलिए सभी का कर्तव्य है कि गौवंशों की अच्छे से देखरेख करें। बीमार होने पर उनका समय से उपचार कराए। उनकी सेवा करें। इस मौके पर उदयवीर, भूपेन्द्र सचिन, मोहित, रवि आदि लोग उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img