Monday, May 4, 2026
- Advertisement -

Chhattisgarh Assembly Elections 2023: अब तक 22.97 फीसदी मतदान? सुरक्षा के कड़े इंतजाम

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक अभिनंदन और स्वागत है। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के पहले चरण में मतदान चल रहा है। पहले चरण के तहत 20 सीटों पर मतदान हो रहा है। इन 20 सीटों में कई दिग्गजों का भविष्य दांव पर है। सुबह 11 बजे तक छत्तीसगढ़ में 22.97 फीसदी मतदान हो गया है।

राजनांदगांव जिले में 19.99 प्रतिशत मतदान
राजनांदगांव जिले में 11 बजे तक 19.99 प्रतिशत मतदान हो गया है। लगातार मतदान करने के लिए वोटर मतदान केद्रों पर पहुंच रहे हैं।

पहली बार 93 साल की उम्र में किया मतदान
कांकेर में 93 साल की उम्र में पहली बार शेरसिंह हिड़को ने मतदान किया। भानुप्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र का मतदान केंद्र 93 भैसाकन्हार के मतदान केंद्र में शेर सिंह ने वोट डाला । शेर सिंह हिडको ने आज तक किसी भी विधानसभा और लोकसभा के चुनाव में मतदान नहीं किया था।

सबसे ज्यादा भानुप्रतापपुर में 36.10 फीसदी मतदान
छत्तीसगढ़ में सुबह 11 बजे तक 22.97 फीसदी मतदान हो चुका है। सबसे ज्यादा भानुप्रतापपुर में 36.10 फीसदी मतदान हुआ है। सबसे कम बीजापुर में 9.11 प्रतिशत वोट पड़े हैं।

नक्सलियों की मांद में उत्सव का माहौल
नारायणपुर अबूझमाड़ में प्रथम चरण के मतदान करने के लिए नक्सलियों की मांद में उत्सव का माहौल नजर आ रहा है। अबूझमाड़ के कोहकमेटा में नक्सलियों ने विधानसभा चुनाव का बहिष्कार किया था, नक्सलियों ने लाल बैनर, पोस्टर और पर्चों के माध्यम से चुनाव बहिष्कार करने की धमकी दी थी। जिसके बाद अबूझमाड़ में रहने वाले आदिवासियों में दहशत का माहौल दिख रहा था, लेकिन आज जिला मुख्यालय से लगभग 42 किमी दूर कोहकमेटा में लोग कतार लगाकर शांतिपूर्ण मतदान कर रहे हैं। जिले में मतदान को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है। नारायापुर एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था को कड़ी किया हुआ है।

20 सीटों पर मतदान जारी
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 के प्रथम चरण के 20 सीटों पर मतदान जारी है। सुबह से ही मतदाता अपने मतों का प्रयोग करने मतदान केंद्र के बाहर लंबी कतारें लगा कर खड़े हैं। चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग ने नौ बजे तक के वोटिंग के आंकड़े जारी किए, जिसमें पूरी 20 सीटों पर 9. 93 प्रतिशत मतदान हुआ है।

  • कोंटा- 4. 21 प्रतिशत
  • बीजापुर- 4.5 फीसदी
  • दंतेवाड़ा- 10.1 प्रतिशत
  • चित्रकोट- 2.5 फीसदी
  • जगदलपुर- 6.41 प्रतिशत
  • बस्तर- 5.55 फीसदी
  • नारायणपुर- 11.00 प्रतिशत
  • कोंडागांव-14 फीसदी
  • केशकाल-12.8 प्रतिशत
  • कांकेर-15.09 फीसदी
  • भानुप्रतापुर- 16.9 प्रतिशत
  • अंतागढ़ – 17. 44 फीसदी
  • मोहला-मानपुर- 9.00 प्रतिशत
  • खुज्जी- 7.0 फीसदी
  • डोंगरगांव- 12.4 प्रतिशत
  • राजनांदगांव- 5.00 फीसदी
  • डोंगरगढ़- 9.0 प्रतिशत
  • खैरागढ़- 6.0 प्रतिशत
  • कवर्धा- 13.0 फीसदी
  • पंडरिया – 12.00 प्रतिशत

मतदान कराने के लिए पुख्ता व्यवस्था
बस्तर रेंज के IG सुंदरराज पी. ने कहा कि आज सुबह से मतदान प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके मद्देनजर सभी इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षित वातावरण में मतदान कराने के लिए पुख्ता व्यवस्था की गई है। सभी लोगों से अपील करते हैं कि मतदान करने जरूर आएं।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Kaps Cafe Firing: कपिल शर्मा के कैफे के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग, सुरक्षा में बढ़ा अलर्ट

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img