Thursday, March 19, 2026
- Advertisement -

नागरिक सुरक्षा वार्डन सेवा पदाधिकारियों को किया सम्मानित

  • अप्रिय घटनाओं पर नियंत्रण के लिए इन्फोरमेशन नेटवर्क को करें बेहतर नागरिक सुरक्षा कोर: डीएम

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: मंगलवार को चैम्बर आॅफ कॉमर्स में प्रशासन की ओर से नागरिक सुरक्षा वार्डन सेवा पदाधिकारियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी दीपक मीणा ने कहा कि नागरिक सुरक्षा कोर के कार्य करने का दायरा विस्तृत है। उन्होंने कहा कि नागरिक सुरक्षा कोर इन्फोरमेशन नेटवर्क को बेहतर करें, ताकि समय रहते अप्रिय घटनाओं से बचा जा सके।

जिलाधिकारी ने कहा कि नागरिक सुरक्षा कोर के दायरे को और बढ़ाया जाए, ताकि अधिक से अधिक व्यक्ति इससे जुड़ सकें। नागरिक सुरक्षा कोर मेरठ के अन्तर्गत आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष में नागरिक सुरक्षा वार्डन पदाधिकारियों द्वारा शिवरात्रि, कांवड़ यात्रा, ईद, नौचन्दी मेला आदि अवसरों पर जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन का शान्ति व्यवस्था बनाए रखने में विशेष सहयोग प्रदान किए जाने के दृष्टिगत जिलाधिकारी दीपक मीणा ने नागरिक सुरक्षा वार्डन सेवा पदाधिकारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

30 3

इस अवसर पर चीफ वार्डन संदीप गोयल और उप नियंत्रक रविन्द्र कुमार ने अतिथियों का स्वागत किया। अपर जिलाधिकारी नगर दिवाकर सिंह, एसपी सिटी पीयूष कुमार सिंह, सीओ कैंट रुपाली राव, नरेन्द्र मलिक डिप्टी चीफ वार्डन, नवीन नारंग सहायक उपनियंत्रक, संजीव शर्मा स्टाफ आफिसर टू चीफ वार्डन, प्रभागीय वार्डन ओम प्रकाश शर्मा, ब्रजेश सैनी, मुकेश रस्तोगी, उपप्रभागीय वार्डन वरुण शर्मा, शिव कुमार शर्मा एवं कार्यालय का स्टाफ नीरज श्रीवास्तव, प्रवीन कुमार, उमेश चन्द्र अवस्थी, अशोक कुमार पाल एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन एवं व्यवस्थाएं नरेन्द्र सिंह मलिक डिप्टी चीफ वार्डन एवं नवीन नारंग सहायक उपनियंत्रक (व.वे.) द्वारा की गई।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: राजीव उपाध्याय ‘यायावर’ को सर्वश्रेष्ठ शोध प्रस्तुति सम्मान

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: चमनलाल महाविद्यालय में आयोजित 7वें उत्तराखण्ड...

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...
spot_imgspot_img