Sunday, May 10, 2026
- Advertisement -

महिलाओं ने छत पर बनाया किचन गार्डन

  • उगा रही 35 तरह की मौसमी सब्जियां
  • कोरोना के बाद बढ़ा किचन गार्डन का क्रेज
  • शहर में बड़ी-बड़ी कोठियों में चल रहा काम
  • महिलाएं शुद्ध फल और सब्जियों के लिए अपना रही है आर्गेनिक विधि

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: भारत में काफी संख्या में भूमिहीन किसान है। ऐसे में साकेत निवासी रचना और बागपत रोड निवासी सुनीता गुप्ता अपने घर की छत पर सब्जियों और फलों की खेती करती है। वह पिछले 15 सालों से अपने घर की छत पर सब्जियों और फलों की खेती करती है।

26 5

इसके साथ ही वह आॅर्गेनिक सब्जियां और फल की पैदावार भी कर रही है। बता दें कि आज हर खाने वाली चीज में मिलावट हो रही है। सब्जियां भी इससे अछूती नहीं है। इसी का असर है कि मिलावटी चीजों को खाकर लोग गंभीर बीमारियों का शिकार हो रही है।

27 4

बाजार वाली सब्जियों से परेशान होकर महिलाएं किचन गार्डन को अपना रही है। उनका यह शौक सिर चढ़कर बोल रहा है। महिलाएं अपने गार्डन, प्लॉट या फिर छत पर भिंडी, बैंगन, हरी मिर्च, लोकी, तोरई, पत्तेदार सब्जियों की खेती कर रही है। किचन गार्डन का शौक पर्यावरण को भी हरा-भरा बना रहा है।

पारंपरिक तरीके से उगा रही है सब्जियां और फल

साकेत निवास रचना का कहना है कि मुझे लंबे समय से किचन गार्डन का शौक था। बाजार में मिलने वाली सब्जियां जहर की तरह है। क्योंकि उन पर जरूरत से अधिक कीटनाशक खादों एवं स्प्रे का प्रयोग किया जा रहा है। जब भी सीजन की सब्जियां मार्केट में आती हैं, तो डॉक्टरों के पास पेट में इंफेक्शन, दर्द, उल्टी, दस्त के मरीजों की लाइन लग जाती है।

Rachna

रचना का कहना है कि वह 35 से अधिक मौसमी सब्जियां व फल उगा रही है और बच्चों को भी घर में उगाई गई सब्जियों का प्रयोग कराती है साथ ही मिलने वालों के यहां भी वह घर में उगने वाली सब्जियां भिजवा रही है। इन सब्जियों की बुआई के लिए वह देसी आर्गेनिक बीजों का ही प्रयोग करती है। यह सब्जियां वह घर की छत, गमलों, टेरिस, पॉट आदि में लगाती है।

छत पर बनाया किचन गार्डन, बाहर से नहीं लेती सब्जियां

बागपत रोड निवासी सुनीता गुप्ता का कहना है कि उन्होंने घर की छत पर किचन गार्डन तैयार किया है। घर की छत पर वह जरूरत की सारी सब्जियां उगा लेती है। जिसमें सेम, पालक, लोकी, तोरई आदि शामिल है।

Sunita

इस काम को करते हुए उन्हें काफी समय हो चुका है। उनका कहना है कि बाजार में आ रही सब्जियों में कीटनाशक का अधिक प्रयोग किया जा रहा है। जिसका शरीर पर दुष्प्रभाव पड़ रहा है। उनके गार्डन पर उगने वाली सब्जियां जल्दी पक जाती है और उनका स्वाद भी अच्छा रहता है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: चिलकाना थाना पुलिस ने मुठभेड़ में लूट के दो आरोपी किए गिरफ्तार

 जनवाणी ब्यूरो । सहारनपुर: थाना चिलकाना पुलिस ने मुठभेड़ के...

UP News: सांसद चंद्रशेखर आजाद हाउस अरेस्ट, लालवाला गांव जाने से पहले पुलिस ने रोका

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष...

Saharanpur News: आईटीआई चौकीदार की हत्या, खेत में मिला शव

जनवाणी संवाददाता | गंगोह: थाना गंगोह क्षेत्र के गांव ईस्सोपुर...
spot_imgspot_img