Friday, March 20, 2026
- Advertisement -

स्कूली छात्राओं ने शहर में निकाली स्वच्छता रैलियां

  • नगरायुक्त ज्ञानेन्द्र सिंह ने हरि झण्डी दिखाकर रवाना की स्वच्छता रैली 

वरिष्ठ संवाददाता  |

सहारनपुर: स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 के अन्तर्गत लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए सोमवार को शहर के विभिन्न वार्डों में स्कूली छात्राओं और स्थानीय नागरिकों द्वारा रैलियां निकाली गई।

जे.बी.एस. गर्ल्स कॉलेज से भी एक रैली निकाली गई। नगरायुक्त ज्ञानेन्द्र सिंह, नगर स्वास्थय अधिकारी डा. कुनाल जैन ने जे.बी.एस. कॉलेज से हरि झण्डी दिखाकर रैली का शुभारंभ किया।

स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 के तहत सहारनपुर को नम्बर वन लाने के लिए सोमवार को महानगर के अनेक वार्डों से स्कूली छात्राओं, नगर निगम कर्मचारियों, आई.टी.सी. मिशन, सुनहरा कल, उमंग, फोर्स व स्पेस के वालंटियर्स द्वारा रैलियां निकाली गई।

अनेक वार्डों में स्थानीय लोगों ने भी भागीदारी की। रैलियों के माध्यम से लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक, सिटीजन फीड बैक के लिए प्रेरित तथा प्लास्टिक का उपयोग न करने के लिए प्रेरित किया गया। सभी छात्रायें ह्यह्ययदि मानवता को बचाना है, तो प्लास्टिक को मिटाना है|

ह्यह्यप्लास्टिक प्रदूषण को जड़ से उखाड़ना है, कपडे़ और बैग के जूट को अपनाना हैह्णह्ण आदि नारे लिखी तख्तियां लिये हुए और ह्यह्यस्वच्छता की ओर एक कदमह्णह्ण के नारे लगाते चल रही थी।

जे.बी.एस. गर्ल्स कॉलेज से निकाली गई रैली को नगरायुक्त ज्ञानेन्द्र सिंह, नगर स्वास्थय अधिकारी डा. कुनाल जैन ने हरि झण्डी दिखाकर रवाना किया। रैली में जे.बी.एस. गर्ल्स कॉलेज व इन्डस्ट्रियल मुस्लिम गर्ल्स कॉलेज की छात्राओं, आई.टी.सी. मिशन सुनहरा कल फोर्स के मौ. अर्श व तबरेज सहित अनेक वालंटियर्स, नगर निगम कर्मचारियों के अलावा पार्षद महमूद व इरशाद, मुख्य सफाई निरीक्षक इन्द्रपाल, सफाई निरीक्षक आनन्द, प्रकाश व मनोज तथा जे.बी.एस. कॉलेज की शिक्षिका ललिता उपाध्याय, अनुराधा, दीपांक्षी व अचला और इन्डस्ट्रियल मुस्लिम कॉलेज की मोनिका जैन, गजाला प्रवीन, लायबा, राइजा खान आदि शामिल रहे।

इसके अतिरिक्त वार्ड 4 के आर.के.पुरम, वार्ड 25 की हरिलोक कालोनी तथा वार्ड 2 में भी सफाई अभियान चलाने के बाद रैलियां निकाली गई।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP Weather: मौसम विभाग का अलर्ट, 27 जिलों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश के पश्चिमी जिलों में...

Share Market: शेयर बाजार में तेजी का दौर, सेंसेक्स 977 अंक उछला, निफ्टी 23300 के पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार...

अब घबराने का समय आ गया है

हमारे देश में जनता के घबराने का असली कारण...
spot_imgspot_img