Thursday, April 2, 2026
- Advertisement -

स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 के लिए नगर निगम ने फिर कसी कमर

  • नगरायुक्त ज्ञानेन्द्र सिंह ने अधिकारियों को दिये आवश्यक निर्देश

वरिष्ठ संवाददाता  |

सहारनपुर: स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 के लिए नगर निगम ने एक बार फिर कमर कस ली है। सहारनपुर को स्वच्छता सर्वेक्षण में नम्बर वन लाने के लिए नगरायुक्त ज्ञानेन्द्र सिंह ने मंगलवार को अधिकारियों के साथ विचार विमर्श किया और आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

नगरायुक्त ज्ञानेन्द्र सिंह ने स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 की समीक्षा करते हुए अधिकारियों एवं स्वच्छता सर्वेक्षण में लगी टीमों को निर्देश दिये कि वें उन कमियों को पूरा करने की दिशा में काम करें जिनके कारण नगर निगम रैंकिंग में पिछड़ा है। उन्होंने कहा कि यदि सहारनपुर को स्वच्छता सर्वेक्षण में नम्बर वन लाना है, तो शत-प्रतिशत डोर-टू-डोर कूड़ा कलैक्शन और जन जागरूकता अभियान चलाना होगा।

उन्होंने कहा कि पूरे शहर को कूड़ा मुक्त बनाने के लिए एम.आर.एफ. सेन्टरों पर कूड़े का निस्तारण कर शहर से कूड़ाघरो को समाप्त करने का प्रयास करें। नगरायुक्त ज्ञानेन्द्र सिंह ने महानगर के लोगों से अपील की कि वे कूड़ा-कचरा घरों के आस-पास खाली प्लाटो, नाले-नालियों और सड़कों पर न डालकर नगर निगम के कर्मचारियों को दें।

उन्होंने लोगो से पॉलीथिन का प्रयोग न करने की भी अपील की। उन्होंने वेस्ट बिल्डिंग मैटेरियल के निस्तारण के लिए प्रोसेसिंग प्लान्ट लगाने की औपचारिकताओं को भी शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिये।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Meerut News: कचहरी में बाइक में लगी अचानक आग, अफरा-तफरी का माहौल

जनवाणी संवाददाता | मेरठ: आज गुरूवार को मेरठ कचहरी परिसर...

MP: कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती को FD घोटाले में 3 साल की जेल, तुरंत मिली जमानत

जनवाणी ब्यूरो | नई ​दिल्ली: दिल्ली की विशेष एमपी-एमएलए कोर्ट...

Rajnath Singh: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का दावा,भारत ऊर्जा संकट से निपटने को पूरी तरह तैयार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केरल विधानसभा चुनाव के मद्देनजर...
spot_imgspot_img