Thursday, March 19, 2026
- Advertisement -

आज बागपत में तीन घंटे रहेंगे सीएम

  • सीएम योगी आदित्यनाथ का बागपत का बागपत का दौरा आज

मुख्य संवाददाता |

बागपत: सीएम योगी आदित्यनाथ आज बागपत के दौरे पर रहेंगे। बागपत में वह तीन घंटे रहेंगे। बागपत सीएचसी में हेल्थ एटीएम का शुभारंभ करेंगे। इसके अलावा प्रबुद्धजनों, खिलाड़ियों से संवाद भी करेंगे। सीएम योगी आदित्यनाथ वेस्ट यूपी के दौरे पर है। आसपास के जनपदों में उनके दौरे हो चुके हैं। रविवार को वह बागपत पहुंचेंगे और यहां तीन घंटे रूकेंगे। जनपद में उनका कार्यक्रम जारी हो गया है।

वह लखनऊ से 9 बजे चलेंगे और गाजियाबाद स्थित हिंडन एयरपोर्ट पर 10:10 बजे पहुंचेंगे। यहां से बागपत पुलिस लाइन 10:30 बजे पहुंचेंगे। 10:40 बजे मवीकलां स्थित इंटर कालेज में जाएंगे और यहां मल्टीस्पोर्ट्स स्टेडियम व गांव का निरीक्षण करेंगे। यहां खिलाड़ियों से संवाद भी करेंगे। वह यहां 20 मिनट रूकेंगे और 11 बजे बागपत सीएचसी के लिए चलेंगे। बागपत सीएचसी पहुंचने का समय 11:10 बजे का है। यहां 15 मिनट वह सीएचसी का निरीक्षण करेंगे। उसके बाद 11:35 बजे कलक्ट्रेट सभागार में प्रबुद्धजनों के साथ संवाद करेंगे।

12:15 से 12:30 बजे तक जनप्रतिनिधियों के साथ संवाद, 12:30 बजे से एक बजे तक विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा करेंगे। 1:40 बजे वह यहां से रवाना होंगे। सीएम सीएचसी में हेल्थ एटीएम का शुभारंभ करेंगे। इस एटीएम के माध्यम से कई तरह की जांच निशुल्क हो सकेगी। वह कलक्ट्रेट में प्रबुद्धजनों के साथ संवाद करेंगे। मविकला में खिलाड़ियों के साथ संवाद करेंगे। कलक्ट्रेट में जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक भी करेंगे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img